दिमाग हिलाकर रख देगी 'नन्हे दरिंदे' की खौफनाक कहानी, 7 सात की उम्र और कत्ल की...
7 साल के बच्चे तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर सनसनी फैला दी थी। यह भारत के सबसे कम उम्र के सीरियल किलर की चौंकाने वाली सच्ची कहानी है।

क्राइम न्यूज। सात से आठ साल के बच्चे तो शायद सही से अपने घर का पता भी नहीं बता पाते हैं लेकिन अगर कहा जाए देश में एक ऐसा बच्चा था जिसने मात्र सात साल की उम्र में तीन कत्ल कर डाले तो क्या कहेंगे। उसे इस बात का कोई गम भी नहीं था यहां तक पुलिस के सामने जुर्म कबूल करते हुए भी उसके चेहरे पर एक शिकन नहीं थी। जो बेटा मां-बाप के आंखों का तारा था वो छोटी सी उम्र में हत्यारा बन जाएगा, इसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा हो। आज ऐसी ही दिल दहलाने वाली कहानी आपको बताएंगे।
बिहार में सात साल का हत्यारा !
मामला बिहार का है। जब 2007 में सामने आए सात साल के सीरियल किलर ने देशभर में सुर्खियां बटोरीं थी। वह एक आम सा बच्चा था। माता-पिता मजदूरी कर किसी तरह घर चलाते थे वो घर में रहकर भाई-बहनों का ध्यान रखता था लेकिन उसकी अंदर एक ऐसी हलचल पैदा हो रही थी, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की। इस आरोपी का नाम सुमित था। जिसने अपने चाचा के बेटे, सगी बहन और पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची का बेहरमी से कत्ल कर दिया। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो हर किसी के होश फाख्ता हो गए।
एक के बाद एक तीन हत्या
सुमित ने पहला कत्ल अपने चाचा के बेटे किया था। जो उसके साथ खेलता था। सुमित बड़ा था इसलिए अक्सर वह उसे पीटा करता था। जब छोटे बच्चे रोते तो सुमित को बहुत मजा आता। इसी बीच किसी बात पर उसे इतना गुस्सा आया कि उसने भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव छुपा दिया। उसने माता-पिता के सामने हत्या की बात भी कबूल की थी। बेटे को बचाने के लिए परिवार वालों ने झूठ बोला और उसे बचाते रहे। इस हत्या के बाद सुमित और गुस्सा करने लगा। इस घटना को तीन महीने भी नहीं बीते थे उसने अपनी 8 महीने की सगी बहन को मौत के घाट उतार दिया। घर वाले इस बात को जानते थे लेकिन फिर भी चुप रह गए।
तीसरी हत्या से खुला भेद
दो भाई-बहनों की हत्या के बाद सुमित ने पड़ोस में रहने वाली छह महीने की खुशबू की हत्या कर दी थी। पीड़िता की मां ने बताया कि वह गांव के पास खेत में खेल रही थी। तभी अचानक से गायब हो गई। जब उसे ढूंढा गया तो शव झाड़ियों के पीछे मिला। पुलिस को सूचना दी गई। शक की घड़ी सुमित पर थी। पुलिस ने सुमित से पूछताछ करनी शुरू की। उसने जुर्म कबूल कर लिया। यहां तक खाने के लिए बिस्कुट भी मांगा। उसने पुलिस को उस जगहों के बारे में बताया, जहां उसने भाई-बहनों की हत्या की थी। कई रिपोर्ट्स बताती हैं सुमित मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। जहां उसे दूसरे को दर्द देकर बहुत मजा आता था। 2007 में उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था लेकिन अभी वह कहां हैं क्या कर रहा है। इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।