रामनगरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 30 घंटे में 25 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त
Date: Jan 27, 2025
By: Nitika Srivastava, Bharatraftar
25 लाख श्रद्धालुओं ने तोड़ा रिकॉर्ड
बीते 30 घंटे में अयोध्या में 25 लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। भीड़ की अप्रत्याशित संख्या सभी को चौंका रही है।
रामपथ और भक्तिपथ फुल
दिल्ली के कर्तव्य पथ की तर्ज पर बनाए गए रामपथ, भक्तिपथ और धर्मपथ पर श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक है कि ये सभी रास्ते भर गए हैं।
रामलला दर्शन के लिए नई व्यवस्था
अंगद टीला से निकासी के साथ-साथ तीन नंबर गेट से भी भीड़ नियंत्रित करने के लिए निकासी का रास्ता खोला गया है।
वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
भीड़ को देखते हुए अयोध्या में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। मौनी अमावस्या के मद्देनजर डायवर्जन की व्यवस्था भी लागू है।
पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
राम मंदिर और हनुमानगढ़ी पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला पुलिसकर्मी और सादी वर्दी में पुलिस संदिग्धों पर नजर रखे हुए हैं।
स्कूल 5 फरवरी तक बंद
भीड़ को ध्यान में रखते हुए अयोध्या धाम और आसपास के क्षेत्रों में कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 5 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं।
ठहरने और स्वागत की व्यवस्था
आश्रय स्थलों में 20,000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। चौक-चौराहों को सजाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया जा रहा है।
Next: होंठ पर तिल होने से क्या होता है ? जानें करियर से लव लाइफ तक के राज
Find out More..