मूलांक 3 वालों का स्वभाव होता है बिल्कुल अलग, जानिए इनके खास गुण और व्यक्तित्व
Date: Feb 04, 2025
By: Adya Mishra, Bharatraftar
अंक ज्योतिष में हर एक अंक का अलग और विशेष महत्व होता है। यदि आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है तो उनका मूलांक 3 होता है। तो चलिए बताते हैं मूलांक 3 वालों का स्वभाव।
स्वभाव होता है बिल्कुल लोग
मूलांक 3 के ग्रह स्वामी बृहस्पति है, जो सभी ग्रहों के गुरु माने जाते हैं। इस मूलांक के लोग बहुत स्वाभिमानी और किसी के सामने नहीं झुकने वाले होते हैं। इनको ना ही एहसान लेना पसंद होता है।
पॉजिटिव रहते हैं ये लोग
इस मूलांक के लोग काफी पॉजिटिव होते हैं, वह अपने जीवन को पॉजिटविटी के साथ जीते हैं और अपने आस पास के लोगों को भी पॉजिटविटी से भर देते हैं।
बातचीत करने में होते हैं बेहतर
इस मूलांक के लोग बातचीत करने में भी काफी अच्छे होते हैं और अपनी बात को दूसरों को बहुत अच्छे से रखते हैं। दूसरे लोगों को भी इस मूलांक के लोगों का बातचीत करने का तरीका काफी पसंद आता है।
शिक्षा व करियर
मूलांक 3 के लोग पढ़ाई में भी काफी अच्छे होते हैं और एक होनहार विद्यार्थी रहते हैं। इस मूलांक के लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र में करियर भी बना सकते हैं, या फिर न्यायाधीश, वकील व पुलिस अधिकारी बन सकते हैं।
मेहनती होते हैं ये लोग
मूलांक 3 के लोगों को अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसके साथ ही इन लोगों के निर्णय करने की क्षमता बहुत अच्छी होती है और इस मूलांक के लोग मैनेजमेंट काम को भी अच्छे से संभाल सकते हैं।
Next: क्यों कहलाता है राजस्थान सबसे रंगीन प्रदेश? जानिए ये खास बातें