इस मूलांक के लोग प्यार में होते हैं असफल, जानें उनकी लव लाइफ का सच
Date: Feb 18, 2025
By: Adya Mishra, Bharatraftar
अंक ज्योतिष का बहुत महत्व है और इससे किसी व्यक्ति के बारे में बहुत आसानी से पता लगाया जा सकता है। इसमें 1 से लेकर 9 मूलांक होते हैं जिसके अनुसार व्यक्ति का पता लगा सकते हैं।
आज हम एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको प्यार में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मूलांक 3 वाले लोगों को प्यार में अक्सर प्यार में उतार-चढ़ाव का अनुभव करना पड़ता है। लेकिन उनके वैवाहिक जीवन में अधिक स्थिरता होती है।
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है तो ऐसे लोगों का मूलांक 3 माना जाता है।
मूलांक 3 के लोगों का ग्रह स्वामी बृहस्पति होता है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति को सभी ग्रहों का गुरू माना जाता है।
प्यार में धोखा
इस मूलांक 3 के जातकों को प्यार में धोखा मिलने की संभावना काफी ज्यादा होती है। इस वजह से उनकी लव लाइफ अच्छी नहीं रहती है।
रिश्तों को संभालने की क्षमता
शादी के समय आने तक मूलांक 3 के जातकों ज्यादा परिपक्व हो जाता है और फिर उनको रिश्तों में संभालने की क्षमता आ जाती है।
परिवार से प्यार
इस मूलांक के जातक अपने परिवार से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और ये लोग अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकते हैँ।
अस्थिर स्वभाव
मूलांक 3 के जातकों का स्वभाव अस्थिर होता है और उनकी रुचियां भी बदलती रहती है। इस वजह से उनके रिश्तों में स्थिरता बनाए रखना मुश्किल होता है।
Next: 'महारानी' को पसंद खास किस्म की साड़ी, यहां देखें वसुंधरा राजे का रॉयल कलेक्शन