आसान नहीं होती इस मूलांक की Lovelife, अक्सर ब्रेकअप से रहते हैं परेशान, जानें कैसे करें सही पहचान !

आसान नहीं होती इस मूलांक की Lovelife, अक्सर ब्रेकअप से रहते हैं परेशान, जानें कैसे करें सही पहचान !

Date: May 03, 2025

By: Rishabh Kant Chhabra, Bharatraftar

मूलांक 4 का व्यक्तित्व 

जो लोग, 4,13,22 या फिर 31 तारीख को जन्में होते हैं। उनका मूलांक नंबर 4 होता है। जो अपने रहस्यमय जीवन के लिए जानें जाते हैं। ये अक्सर विपरीत दिशा में चलना पसंद करते हैं। जिसका कारण इन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

मूलांक 4 का स्वामी कौन हैं 

मूलांक 4 का स्वामी राहु है। मान्यता है, समुद्र मंथन के दौरान स्वारभानु नामक राक्षस का भगवान विष्णु का वध किया था। जिसे वह दो भागों में बंट गया राहु और केतु। राहु के पास सिर था तो केतु के पास धड़। ऐसे में राहु हर तरह की परिस्थितियों से निपटना जानता है। 

मूलांक 4 का भविष्य

मूलांक 4 हर विषय में रूचि रखते हैं। पॉलिटिक्स से लेकर क्रिकेट तक इन्हें ज्यादातर चीजों के बारे में पता रहता है। ये दिखने में शांत होते हैं लेकिन मन ही मन ये बहुत गहरा सोचते हैं। ये अपने दिल की बात जल्द किसी को बताते नहीं है। 

मूलांक 4 का करियर

मूलांक 4 का जीवन थोड़ा उथल-पुथल भरा रहता है। इन्हें पढ़ाई में एक शहर से दूसरे शहर रहना पड़ता है। ये तकनीकी, मीडिया से लेकर रिचर्स जैसे सेक्टर में जाना पसंद करते हैं। इन्हें चीजों का विश्लेषण करना पसंद होता है लेकिन इनका दिमाग जल्द बदल जाता है। जिस वजह से करियर प्रभावित हो सकता है। 

मूलांक 4 की लव लाइफ

मूलांक 4 थोड़े इगोस्टिक होते हैं। जिस वजह से ये हर किसी से कटे-कटे रहते हैं। प्यार देने के बाद भी बदले में इन्हें प्यार नहीं मिलता। इनकी शादी में देरी, ब्रेकअप जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। ऐसे लोग सिंगल रहना ज्यादा पसंद करते हैं।

मूलांक 4 के मित्र अंक 

नंबर चार के लिए दोस्त नंबर 1,5 और मूलांक 6 को माना जाता है। वैसे तो राहु 4 और केतु 7 एक-दूसरे के पूरक हैं हालांकि इनकी इससे कम बनती है। वहीं, नंबर 8 और 9 भी मूलांक 4 के साथ फ्रेंडली नहीं होते हैं। 

Next: मूलांक से जानिए किन लोगों से बनती नहीं तालमेल, कौन कर सकता है नुकसान

Find out More..