भूल जाएंगे जयुपर-उदयपुर ! एक बार करें राजस्थान के 'अध्यात्म' शहर का दीदार
Date: Feb 05, 2025
By: Anshik Tiwari, Bharatraftar
पुष्कर में घूमने की जगह
राजस्थान में उदयपुर,जयपुर और जोधपुर घूमने के अलावा पुष्कर भी बहुत खूबसूरत जगह है। जो अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। ऐसे में पुष्कर जाने पर इन सात जगहों को विजिट करें।
भारत का इकलौता ब्रह्मा मंदिर
पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर के मंदिर के दर्शन कर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से लोग आते है। ये मंदिर जटिल वास्तुकला और आध्यात्मिक माहौल के लिए जाना जाता है। यहां पर खास पुष्कर मेला आयोजित किया जाता है।
पुष्कर झील का दीदार
पुष्कर झील 52 घाटों से घिरा एक पवित्र जल निकाय है माना जाता है कि इससे पाप धुल जाते हैं। यह झील पुष्कर के आध्यात्मिक केंद्र है। यहां से सनसेट बड़ा कमाल का दिखता है।
सावित्री मंदिर
रत्नागिरी पहाड़ी पर स्थित, सावित्री मंदिर ब्रह्मा की पत्नी देवी सावित्री को समर्पित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल या केबल कार से जा सकते हैं, जहाँ से पुष्कर और उसके आस-पास के मनोरम दृश्य दिखाई देते हैं।
वराह घाट
भीड़भाड़ से दूर शांति वाली जगह जाना चाहते हैं तो वराह घाट जा सकते हैं। ये जगह आध्यात्मिक है। यहां पर आप शाम के वक्त मंत्रोच्चार की ध्वनि कई किलोमीटर दूर से सुन सकते हैं।
नागा पहाड़
नागा पहाड़ एक पहाड़ी है जो पुष्कर को अजमेर से अलग करती है और पौराणिक महत्व से भरपूर है। पास में नाग कुंड भी स्थित हैं जो बहुत खूबसूरत व्यू देती है।
मेड़ता
मेड़ता का संबंध मीरा बाई से है। इस शहर में दधिमती मंदिर और चारभुजा मंदिर जैसे ऐतिहासिक मंदिर हैं, जो इसे पुष्कर ट्रिप को और भी ज्यादा खास बना देंगे।
Next: राजस्थान के इन मंदिरों में लगी रहती है भक्तों की भीड़, दुनियाभर दर्शन -पूजन के लिए आते हैं लोग