सैफ अली खान केस में सामने आईं हैरान करने वाली बातें! जानिए हमलावर और उसके वकील ने क्या कहा?

सैफ अली खान केस में सामने आईं हैरान करने वाली बातें! जानिए हमलावर और उसके वकील ने क्या कहा?

Date: Jan 19, 2025

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुआ हमला सुर्खियों में हैं। मामले में काफी खुलासे भी हो रहे हैं। सैफ अली खान के घर में घुसकर हमला करने वाला आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक हाउसकीपिंग फर्म में काम करता था।

सामने आया है कि वो हाउसकीपिंग फर्म के जरिए घर की सफाई के लिए पहले भी सैफ के घर जा चुका था। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी 5-6 महीने पहले मुंबई आया था, वो हाउसकीपिंग कंपनी में काम कर रहा था। शायद उसका इरादा घर में घुसकर चोरी करना था। 

जानकारी सामने आई है कि 16 जनवरी की रात हमलावर ने जब बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड को सोता देखा, तो वो 11वीं मंजिल पर पहुंच गया था।  फिर आरोपी डक्ट शाफ्ट में घुसा और फिर वहां से वो सैफ के घर में घुस गया।

हमलावर पहले वर्ली में रहता था। घटना वाले दिन वो ट्रेन से ठाणे गया था। ठाणे में एक बाइक सवार उसे लेने आया था, जिसके नंबर से पुलिस उसे ट्रैक किया और हीरानंदानी एस्टेट के करीब बने लेबर कैंप के पास की झाड़ियों से पकड़ लिया।

पहले माना जा रहा था कि आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। लेकिन अब पुलिस का कहना है कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला हो सकता है। आरोपी के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है।

हालांकि, आरोपी के वकील संदीप शेखाने का कहना है कि अदालत ने पुलिस को 5 दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है कि वो बांग्लादेशी है। वो 7 साल से अधिक समय से यहां रह रहा है। उसका परिवार मुंबई में है।

सैफ के हमलावर ने क्या कहा?

आरोपी शहजाद ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता था कि वो सैफ के घर में घुस रहा है। उसका इरादा सिर्फ चोरी का था, अचानक सैफ उसके सामने आ गए और उसने एक्टर पर चाकू से कई बार हमला कर दिया। मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। 

बता दें, सैफ के घर 16 जनवरी की रात करीब 2 बजे एक अनजान व्यक्ति घुसा। जहां पर व्यक्ति से सैफ की हाथापाई हो गई थी। आरोपी ने गुस्से में एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया था। राहत की बात ये है कि सैफ अब खतरे से बाहर हैं।

Next: गुस्सैल स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के लोग, बजरंग बलि की रहती इनपर असीम कृपा

Find out More..