'महारानी' को पसंद खास किस्म की साड़ी, यहां देखें वसुंधरा राजे का रॉयल कलेक्शन
Date: Apr 30, 2025
By: Rishabh Kant Chhabra, Bharatraftar
लहरिया प्रिंट साड़ी
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे राजनीति के साथ फैशन भी फॉलो करती हैं। उन्होंने प्रिंटेड साड़ी पहनना बहुत पसंद हैं। ऐसे में देखें उनके एक से बढ़कर एक लुक्स।
फ्लोरल प्रिंट साड़ी
सोफे में बैठे हुए महारानी का अलग अंदाज दिख रहा है। वसुंधरा राज ने नीले रंग की साड़ी पहनी है। जिसमें कई तरह के फ्लोरल प्रिंट फूलों का काम है।
हल्की जयपुरिया साड़ी
हल्की जयपुरिया साड़ी गर्मियों में अक्सर पसंद की जाती है। वसुंधरा राजे भी साड़ी पसंद करती हैं। उन्होंने फोटो में नीली साड़ी पहनी है। जिसमें छपाई का काम है।
सिंपल प्लेन साड़ी
प्रिंट से हटकर वसुंधरा राजे को सिंपल साड़ी में देखा जाता है। वह खादी या पिर हैंडलूम कपड़े पर इसे चुनती हैं। ये थोड़ी सी महंगी जरूर होती हैं।
जयपुरी साड़ी डिजाइन
जयपुरी साड़ी महिलाओं को अक्सर पसंद आती है। महारानी भी जनसभा या फिर दौरे के साथ ऐसी साड़ियों में दिखती हैं। जो आरामदायक के साथ पसीना भी सोखती हैं।
जॉर्जेट प्रिंट साड़ी
फोटो में वसुंधरा राजे ने जॉर्जेट प्रिंट साड़ी पहनी है। जिसमें हल्की फूल-पत्ती का काम है। ये बहुत हल्की होती हैं। जिन्हें नजदीकी मार्केट से खरीदा जा सकता है।
मल्टीकलर साड़ी
बांधनी काम पर वसुंधरा राजे ने मल्टी कलर में लाइटवेट साड़ी पहनी है। वह फोटो में जवानों के साथ खड़ी दिकाई रही हैं। ये तस्वीर उनके जन्मदिन की है।
Next: किस्मत से धनी लेकिन मन से बेचैन होते हैं इस मूलांक के लोग, जानिए क्या कहता है आपका अंक