Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

155MM की गरज से दहला पाकिस्तान: भारत की ‘तोप शक्ति’ ने LoC पार मचाया कहर

भारत की आधुनिक 155MM आर्टिलरी गनों ने पुंछ-रजौरी में पाकिस्तानी हमलों का सटीक जवाब देते हुए LoC पार दुश्मन के ठिकानों को तबाह किया। जानिए ATAGS, K9 वज्र, धनुष और M777 हॉवित्जर की ताकत की कहानी।

155MM की गरज से दहला पाकिस्तान: भारत की ‘तोप शक्ति’ ने LoC पार मचाया कहर
भारत की गरज से दहला पाकिस्तान

Operation Sindoor Live Updates: LoC पर जब पाकिस्तानी तोपें गरजने लगीं, तब भारत की 155MM आर्टिलरी गनों ने जवाब नहीं, करारा प्रहार किया। पिछले दो दिनों में पुंछ और रजौरी जैसे संवेदनशील इलाकों में ATAGS, K9 वज्र, धनुष और M777 हॉवित्जर ने ऐसी आग बरसाई कि पाकिस्तान में हाहाकार मच गया। इन तोपों की सटीकता और रेंज ने साबित कर दिया कि भारतीय सेना अब सिर्फ जवाब नहीं देती, बल्कि रणनीतिक तरीके से दुश्मन की कमर भी तोड़ देती है।

ATAGS: भारत की देसी मारक मशीन
पूरी तरह से भारत में बनी ATAGS तोप 45 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज में दुश्मन को निशाना बना सकती है। DRDO और टाटा जैसी कंपनियों की मेहनत से बनी यह तोप ‘मेक इन इंडिया’ का गर्व बन चुकी है। LoC पर इसने न केवल पाकिस्तानी ठिकानों को तबाह किया, बल्कि भारतीय सैनिकों को एक मजबूत सुरक्षा कवच भी प्रदान किया।

K9 वज्र: ‘शूट एंड स्कूट’ की महारथी
दक्षिण कोरियाई तकनीक पर आधारित लेकिन भारतीय जमीन पर तैयार K9 वज्र-टी ने LoC की पहाड़ियों से दुश्मन के तोपखानों को चुप करा दिया। इसकी खासियत है तेज गति से फायरिंग के बाद लोकेशन बदलने की क्षमता। यह भारत की रणनीति में बेहद अहम भूमिका निभा रही है।

धनुष और M777: ऊंचाइयों में बरसता कहर
‘देसी बोफोर्स’ कहे जाने वाली धनुष तोप और हल्की लेकिन घातक M777 हॉवित्जर ने जम्मू-कश्मीर की ऊंची चोटियों पर पाकिस्तान की रणनीति को ध्वस्त कर दिया। एक्सकैलिबर जैसे प्रिसिशन गोले इस गन की ताकत को कई गुना बढ़ा देते हैं।

रडार से मिली नजर, तोपों ने कर दिया सफाया
भारतीय सेना की स्वदेशी वेपन लोकेटिंग रडार 'स्वाथी' ने पाकिस्तान की तोपों की सटीक लोकेशन दी। फिर क्या था ATAGS और K9 वज्र ने पिनपॉइंट हमले कर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया। हर बार की तरह भारत ने न सिर्फ जवाब दिया, बल्कि बता दिया कि अब वह युद्धभूमि में भी आत्मनिर्भर है।

‘मेक इन इंडिया’ की असली ताकत
चाहे ATAGS हो या धनुष, इन गनों में भारत की इंजीनियरिंग, आत्मनिर्भरता और युद्ध कौशल का मेल नजर आता है। GPS और NavIC से लैस स्मार्ट गोले सिर्फ 10 मीटर के भीतर टारगेट हिट करते हैं। आने वाले समय में 78 किलोमीटर तक मार करने वाले रैमजेट प्रोजेक्टाइल भी शामिल होने वाले हैं, जिनकी टेस्टिंग पहले ही सफल हो चुकी है।