फरवरी 2025 में पड़ने वाले व्रत-त्योहार: बसंत पंचमी से महाशिवरात्रि तक का पावन सफर
Date: Jan 27, 2025
By: Nitika Srivastava, Bharatraftar
1 फरवरी 2025 – विनायक चतुर्थी और गणेश जयंती
यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है। विनायक चतुर्थी और गणेश जयंती पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।
2 फरवरी 2025 – बसंत पंचमी
बसंत पंचमी मां सरस्वती की उपासना का पर्व है। इसे शिक्षा, कला और विद्या का पर्व माना जाता है।
3 फरवरी 2025 – स्कंद षष्ठी
यह दिन भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। इस व्रत से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है।
4 फरवरी 2025 – नर्मदा जयंती और रथ सप्तमी
नर्मदा नदी की पूजा और रथ सप्तमी के दिन सूर्य देव की आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
5 फरवरी 2025 – मासिक दुर्गाष्टमी
मां दुर्गा को समर्पित यह दिन कष्टों को दूर करने के लिए पूजा और उपवास का महत्व रखता है।
8 फरवरी 2025 – जया एकादशी
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कर मोक्ष और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।
9 फरवरी 2025 – प्रदोष व्रत
भगवान शिव को समर्पित यह व्रत व्यक्ति के जीवन में शांति और कल्याण लाता है।
12 फरवरी 2025 – माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती
माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। गुरु रविदास जयंती संत रविदास की शिक्षाओं को याद करने का अवसर है।
13 फरवरी 2025 – फाल्गुन मास और ललिता जयंती
फाल्गुन माह की शुरुआत के साथ ललिता जयंती भी मनाई जाती है। यह दिन देवी ललिता त्रिपुर सुंदरी की पूजा के लिए विशेष होता है।
26 फरवरी 2025 – महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा पर्व है। इस दिन रात्रि जागरण और शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है।
27 फरवरी 2025 – फाल्गुन अमावस्या
फाल्गुन अमावस्या पर पितरों के लिए तर्पण और दान-पुण्य का महत्व है।
Next: गुस्सैल स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के लोग, बजरंग बलि की रहती इनपर असीम कृपा
Find out More..