बजट में मिलेगा हीरोइन वाला लुक ! यहां देखें Janhvi Kapoor का साड़ी कलेक्शन
Date: Feb 02, 2025
By: Anshik Tiwari, Bharatraftar
जाह्नवी कपूर साड़ी लुक
जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वह फिल्मों से ज्यादा फैशन सेंस के लिए सुर्खियां बंटोरती हैं। आप आप भी एक हजार में हसीना का साड़ी लुक रिक्रिएट कर प्यारी दिख सकती हैं।
ग्रीन जॉर्जट साड़ी
जाह्नवी कपूर सी ग्रीन जॉर्जट साड़ी आप 1000 रु तक खरीद सकती हैं। एक्ट्रेस ने कंट्रास्ट सिल्वर ब्लाउज और न्यूड मेकअप चुना है। ये हल्की होने के साथ आपको लुक भी कमाल का देगी।
येलो साटन साड़ी
लेस बॉर्डर पर ऐसी साटन सस्ती होती हैं। एक्ट्रेस ने फुल स्लीव ब्लाउज और ओपन हेयर चुना है। आप इसे सिल्वर या फिर कंट्रास्ट ज्वेलरी के साथ रिक्रिएट कर सकती हैं।
प्लेन रेड साड़ी
लाल साड़ी हमेशा महिलाओं की पसंदीदा रहती है। आप कुछ हल्का लेकिन यूनिक पहनना चाहती हैं तो जाह्नवी का ये लुक ट्राई करें। एक्ट्रेस ने बोट नेक ब्लाउज संग इसे टीमअप किया है।
शिमरी साड़ी
पार्टी लुक के लिए शिमरी साड़ी से बढ़िया विकल्प नहीं मिलेगा। हैवी से बोर हो चुकी हैं तो इसे चुनें। रेडीमेड इस साड़ी की बढ़िया रेंज पैसों के हिसाब से मिल जायेगी।
फ्लोरल प्रिंट साड़ी
फ्लोरल प्रिंट साड़ी बॉलीवुड हसीनाओं की पसंदीदा बनी हुई है। ये बहुत गजब लुक देती है। ज्यादा पैसे खर्च का मन नहीं है तो बढ़िया की हेयर स्टाइल के साथ इस साड़ी को पहनें।
प्रिंटेड साड़ी
प्रिंटेड साड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को पसंद आ रही है। ये हल्की होकर भी बहुत प्यारी लगती है। आप कुछ लेकिन सिंपल पहनना चाहती है तो इसे चुनें। ऐसी साड़ी 700 रुपए तक खरीदी जा सकती है।
Next: बर्थ डेट बताती है खूबसूरती! जानें इस मूलांक की लड़कियां क्यों मानी जाती हैं खास?