इस मूलांक के लोगों को जल्दी मिलती है सफलता, बन जाते हैं करोड़पति ! जानें खास राज
Date: May 01, 2025
By: Rishabh Kant Chhabra, Bharatraftar
मूलांक 9 की खासियत
अंक ज्योतिष में मूलांक को बेहद खास माना जाता है। जो भी शख्स महीने की 9, 18,27 तारीख का जन्म होता है। उसका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक का स्वामी मंगल होता है। जिस कारण इनमे अद्भुत शक्ति और क्षमता रहती है। ये अपनी बात कहने से बिल्कुल नहीं डरते हैं।
मूलांक 9 का वैवाहिक जीवन
मूलांक 9 शांत स्वभाव के होते हैं लेकिन इनका गुस्सा बहुत खराब है। जिस वजह ये आसपास मौजूद लोगों से बनाकर रखते हैं। मूलांक 9 का वैवाहिक जीवन थोड़ा खटपट वाला होता है। जिसकी वजह उनका गुस्सा और चिड़चिड़ापन हैं।
मूलांक 9 का भविष्यफल
मूलांक 9 जिंदगी में कोई भी काम करने के लिए तैयार रहते हैं। अगर ये किसी लक्ष्य को पाना चाहते हैं तो उसे पाने के लिए जी जान लगा देते हैं। यही वजह है,ये लोग मेहनत के दम पर हर सेक्टर में सफलता पाते हैं।
मूलांक 9 का करियर
मूलांक 9 हर सेक्टर में नाम कमाते हैं। हालांकि इंजीनियर, खेल से जुड़े चीजों में ये लोग ज्यादा सक्रिय होते हैं। मूलांक 9 के लोग कम उम्र में सफलता पा लाते हैं। इनके पास दौलत-शोहरत की कमी नहीं होती है।
मूलांक 9 के शत्रु अंक
मूलांक 9 को मूलांक नंबर, 2-4 और 8 से बचकर रहना चाहिए। ये मूलांक थोड़े चुनौतीपूर्ण होने के साथ जिंदगी में बाधा डाल सकते हैं। जबकि मूलांक 9 की सबसे अच्छे दोस्त, 1,3 ,5 और मूलांक 7 के होते हैं।
मूलांक 9 का व्यक्तित्व
मूलांक 9 वाले लॉजिकल होते हैं। वह टेंशन लेने की बजाय चीजों को सुलझाना पसंद करते हैं। अगर कोई उनसे झूठ बोलता है तो इन्हें पसंद नहीं आता। इससे इतर नंबर 9 माता-पिता के लिए भाग्यशाली साबित होते हैं और हमेशा बड़ों की इज्जत करते हैं।
Next: रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के लोग, करते हैं गहरी बातें, जानें इनके अनकहे राज