राजस्थान का कल्चर है काफी खास, सिर्फ देशी ही नहीं विदेशी टूरिस्टों को भी खूब पसंद आती हैं ये चीजें

राजस्थान का कल्चर है काफी खास, सिर्फ देशी ही नहीं विदेशी टूरिस्टों को भी खूब पसंद आती हैं ये चीजें

Date: Feb 06, 2025

By: Adya Mishra, Bharatraftar

राजस्थान के कल्चर को देश की सबसे अच्छी संस्कृति माना जाता है। यहां पर आने वाले टूरिस्टों को भी यहां का कल्चर काफी ज्यादा पसंद आता है। तो चलिए राजस्थान की संस्कृति से जुड़ी खास बातों के बारे में बताते हैं।

त्योहार

राजस्थान में आज भी पारंपरिक त्योहारों का बहुत महत्व है और इनका आयोजन बड़े पैमाने पर होता है। इसमें पुष्कर मेला, ऊंट मेला और डेजर्ट त्योहार के नाम शामिल है।

पहनावा

राजस्थान के पहनावा काफी अलग होता है। महिलाएं घाघरा, चोली और ओढ़नी पहनती हैं, तो वहीं पुरुष धोती कुर्ती या कुर्ती पायजामा पहनते हैं। विदेशी महिलाओं को यहां का पहनावा काफी पसंद आता है।

लोक नृत्य

राजस्थान के लोक नृत्य में सबसे पहले 'घूमर' आता है। फिल्मों में दिखने वाले घूमर डांस हकीकत से अलग होता है। इस डांस को महिलाएं विशेष अवसरों पर ही करती है।

ऐतिहासिक किले

राजस्थान में कई किले और महल मौजूद हैं, जिनके पीछे कई ऐतिहासिक कहानियां हैं। जयपुर में स्थित आमेर का किला एक बड़ी टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। हिस्ट्री लवर्स के लिए प्रदेश में काफी कुछ देखने को है।

खाना

राजस्थान का खाना देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है। यहां पर आने वाले टूरिस्ट दाल, बाटी-चूरमा, घेवर और कचौड़ी का स्वाद जरूर चखते हैं।

हस्तकला और शिल्पकला

राजस्थान की हस्तकला और शिल्पकला को काफी पसंद किया जाता है। जयपुर की ब्लू पॉटरी, हाथी दांत और लकड़ी पर खुदाई, लाख से बनी चूड़ियों की काफी डिमांड रहती है।

Next: आसान नहीं होती इस मूलांक की Lovelife, अक्सर ब्रेकअप से रहते हैं परेशान, जानें कैसे करें सही पहचान !

Find out More..