Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

आशीष नेहरा ने खोज निकाला भारत का अगला सुपरस्टार, 23 साल के साई सुदर्शन ने क्वालीफायर में की विराट कोहली की बराबरी

सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन इस सीजन काफी शानदार लय में दिखे हैं। इस सब के बीच अब खिलाड़ी ने एलिमिनेटर में भी शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके बाद उन्होंने एक बड़ा कीर्तमान बना दिया है। साई सुदर्शन इतिहास में ऐसे केवल 9वें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में 700 से अधिक रन बनाए हैं।

आशीष नेहरा ने खोज निकाला भारत का अगला सुपरस्टार, 23 साल के साई सुदर्शन ने क्वालीफायर में की विराट कोहली की बराबरी

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसका क्रेडिट टीम के स्टार परफॉर्मर्स को जाता है। जिसमें ऑरेज कैप जीतने की दावेदारी पेश कर रहे साई सुदर्शन का नाम भी शामिल है। लेकिन इस सब के साथ ही टीम के हेड कोच आशीष नेहरा भी हर कदम पर टीम को संभालने के लिए मैदान से लेकर डगआउट तक तैयार नजर आते हैं। उन्होंने साई सुदर्शन पर भरोसा जताया, जिसके बाद खिलाड़ी ने इस हार टीम के लिए 700 से ज्यादा रन बना डाले हैं। 

एलिमिनेटर में साई ने फिर किया कमाल

सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन इस सीजन काफी शानदार लय में दिखे हैं। इस सब के बीच अब खिलाड़ी ने एलिमिनेटर में भी शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके बाद उन्होंने एक बड़ा कीर्तमान बना दिया है। साई सुदर्शन इतिहास में ऐसे केवल 9वें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में 700 से अधिक रन बनाए हैं। सुदर्शन ने ये उपलब्धि मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में हासिल की है। वो IPL 2025 में 700 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं, इसलिए ऑरेंज कैप भी अभी उन्हीं के पास है।

23 साल के साई ने दर्ज किया अपने नाम खास रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच से पहले साई सुदर्शन ने 14 मैचों में 679 रन बना लिए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 21 रन बनाते ही उन्होंने 700 रनों का आंकड़ा छू लिया है। वो विराट कोहली और शुभमन गिल के बाद खास कारनामा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एक IPL सीजन में उन्होंने 700 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। साई सुदर्शन ने मुंबई के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में भी पचासा ठोक दिया है, जो आईपीएल 2025 में उनकी कुल छठी फिफ्टी है। वो इसके अलावा एक शतक भी लगा चुके हैं।

खिलाड़ी जिन्होंने बनाए 700 से ज्यादा रन

एक आईपीएल सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा करने वाले साई तीसरे बल्लेबाज हैं। विराट कोहली (2 बार), क्रिस गेल (2 बार), डेविड वॉर्नर, फाफ डु प्लेसिस, शुभमन गिल, जोस बटलर, केन विलियमसन और माइक हसी, वे 8 क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अब तक एक IPL सीजन में 700 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है।

विराट कोहली - 973 रन (2016)

शुभमन गिल - 890 रन (2023)

जोस बटलर - 863 रन (2022)

डेविड वॉर्नर - 848 रन (2016)

विराट कोहली - 741 रन (2024)

केन विलियमसन - 735 रन (2018)

क्रिस गेल - 733 रन (2012)

माइकल हसी - 733 रन (2013)

फाफ डु प्लेसिस - 730 रन (2023)

क्रिस गेल - 708 रन (2013)