Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

IPL 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने हासिल की जीत, पंजाब को हार के बाद भी नहीं पड़ा कोई फर्क

पंजाब किंग्स हार के बाद भी 17 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आखिरी मैच में जीत हासिल करके 15 अंक के साथ पाँचवाँ स्थान हासिल कर लिया है। दिल्ली को जीत का कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। टीम प्ले-ऑफ से बाहर है।

IPL 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने हासिल की जीत, पंजाब को हार के बाद भी नहीं पड़ा कोई फर्क

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 66वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। पंजाब की ओर से श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी समीर रिजवी की पारी के चलते दिल्ली को जीत मिली। हालांकि, पंजाब पहले ही प्ले-ऑफ में प्रवेश कर चुकी है। इसलिए टीम को हार का कोई फर्क नहीं पडे़गा। 

पंजाब किंग्स ने बनाए 206 रन

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने 206 रन बना दिए। इस मैच में पंजाब की ओर से श्रेयस अय्यर ने 34 गेंदों पर 53 रनों की धमाकेदार पारी खेली है। आखिर में मार्कस स्टायनिश ने भी अपनी पारी के दम पर टीम को 206 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाया। दिल्ली की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स ने हासिल की जीत

पंजाब द्वारा 207 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 3 गेंद बाकी रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया है। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन बीच में गिरे विकेटस के चलते मैच रोमांचक हो गया। लेकिन फिर समीर रिजवी की हाफ सेचुरी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की।

जीत का दिल्ली को नहीं होगा फायदा, प्ले-ऑफ से बाहर है टीम