MS Dhoni ने दिया रिटायरमेंट पर जवाब, बताया अगले सीजन में रहेंगे CSK का हिस्सा या नहीं
महेंद्र सिंह धोनी और सीएसके के लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है। इस सीजन के 14 मैचों में वो 13 बार बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन 24.50 की औसत से वह 196 रन ही बना सके है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 135.17 का ही रहा है। वहीं, सीएसके की टीम भी 14 में से 4 मैच ही जीत सकी और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही है।

आईपीएल 2025 को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया। जहां पर सीएसके ने 83 रनों से जीत हासिल की। सीएसके का इस सीजन ये आखिरी लीग मैच था। सभी के जहन में एक सवाल था कि क्या महेंद्र सिंह धोनी के लिए ये आखिरी सीजन है। जिसका जवाब खुद महेंद्र सिंह धोनी ने दिया है।
सीजन के आखिरी मैच में जीत के बाद क्या बोले महेंद्र सिंह धोनी
सीएसके ने अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 83 रनों से जीत हासिल की है। इस जीत के बाद मैच प्रेजेंटेशन में महेंद्र सिंह धोनी से पूछा गया कि क्या ये उनका आखिरी सीजन है। तो धोनी ने जवाब दिया कि ‘मैं ये नहीं हीं कहूंगा कि आज हाउसफुल था। हमारा सीजन अच्छा नहीं रहा, यह बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक था।’ साथ ही फील्डिंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘हमने इस सीजन में बहुत अच्छी तरह से कैच नहीं पकड़े, लेकिन आज कैचिंग अच्छी रही।’ संन्यास पर बात करते हुए कहा, ‘ये निर्भर करता है। मेरे पास फैसला लेने के लिए 4-5 महीने हैं, कोई जल्दी नहीं है। शरीर को फिट रखने की जरूरत है। आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।’
रिटायरमेंट को लेकर धोनी ने दिया मजेदार जवाब
महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के इंजर्ड होने के बाद कप्तानी की थी। अब सीजन खत्म होने के बाद उनके रिटायरमेंट के फैसले पर सभी की नजरें हैं। इसको लेकर जब धोनी से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि ‘अगर क्रिकेटर अपने प्रदर्शन के लिए संन्यास लेना शुरू कर दें, तो उनमें से कुछ 22 साल की उम्र में संन्यास ले लेंगे।’ धोनी ने आगे कहा, ‘मैं रांची वापस जाऊंगा, कुछ बाइक की सवारी का आनंद लूंगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं वापस नहीं आ रहा हूं, यह भी नहीं कह रहा कि मैं वापस आ रहा हूं। मेरे पास टाइमिंग की सुविधा है। इस बारे में सोचूंगा और फिर फैसला लूंगा।’
कैसा रहा धोनी का इस साल आईपीएल सीजन
महेंद्र सिंह धोनी और सीएसके के लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है। इस सीजन के 14 मैचों में वो 13 बार बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन 24.50 की औसत से वह 196 रन ही बना सके है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 135.17 का ही रहा है। वहीं, सीएसके की टीम भी 14 में से 4 मैच ही जीत सकी और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही है।