मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे खिलाड़ी पर लगा दुष्कर्म का आरोप, जोधपुर में हुई FIR, अब हो सकता है ये एक्शन
मामले की पीड़िता ने बताया कि सगाई के बाद उनकी और अधिक नजदीकियां बढ़ी और उसके बाद वर्ष 2024 में के महीने में शिवालिक जोधपुर आया और युवती के घर में भी रुका। इस दौरान दोनों के बीच में शारीरिक संबंध भी बने और उसके बाद दोनों जयपुर और दौसा व उज्जैन घूमने भी गए।

मौजूदा समय में देश में आईपीएल 2025 की धूम है। लेकिन इसी बीच मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि गुजरात के लिए डोमेस्टिक लेवल पर खेलने वाले इस खिलाड़ी ने पहले लड़की से शादी का वादा किया और उनके साथ दुष्कर्म किया। अब इस मामले में एफआईआर हुई है। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
जोधपुर में हुई FIR
आईपीएल की सबसे सफल फ्रैंचाइजी मुं बई इंडियंस के खिलाड़ी रहे शिवालिक शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया गया है। शिवालिक शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला राजस्थान के जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाने में दर्ज हुआ है। एक युवती ने थाने में शिकायत की है और मामला कोर्ट भी पहुंच चुका है। आरोप के अनुसार शिवालिक शर्मा ने उससे सगाई की थी और शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। वहीं शादी नजदीक आते ही शिवालिक ने शादी करने से इनकार कर दिया था।
सगाई के बाद किया दुष्कर्म, अब जारी हो चुका है समन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवालिक शर्मा पर रेप का केस 2 जनवरी 2025 को थाने में दर्ज कराया गया था। इस मामले में कोर्ट में सुनवाई को लेकर शिवालिक शर्मा को समन भी जारी किया गया। कोर्ट ने शिवालिक शर्मा को पेशी की चेतावनी भी दी है कि अगर वह कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो उसके खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा। एसीपी आनंद सिंह ने मीडिया को बताया है कि युवती जोधपुर की कुड़ी भगतासनी सेक्टर 2 में रहती है। शिवालिक शर्मा ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है।
बताया गया है कि पीड़िता फरवरी 2023 में अपनी मित्रों के साथ बड़ौदा घूमने गई थी। इस दौरान शिवालिक नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई जो एक क्रिकेटर है। बड़ौदा से निकलने के बाद इन दोनों की फोन पर बातें होने लगी और दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गई। दोनों ने अपने परिवारवालों को इसके बारे में बताया। दोनों ही परिवार के लोग राजी हो गए और अगस्त 2023 में जोधपुर में शिवालिक के परिवार वालों ने आकर दोनों की सगाई करवाई।
क्रिकेटर ने दी धमकी, अब होगा ये एक्शन!
जानकारी के मुताबिक, मामले की पीड़िता ने बताया कि सगाई के बाद उनकी और अधिक नजदीकियां बढ़ी और उसके बाद वर्ष 2024 में के महीने में शिवालिक जोधपुर आया और युवती के घर में भी रुका। इस दौरान दोनों के बीच में शारीरिक संबंध भी बने और उसके बाद दोनों जयपुर और दौसा व उज्जैन घूमने भी गए। वहीं 6 फरवरी 2025 को शादी की तारीख तय हुई थी। लेकिन शिवालिक ने उसे शादी करने से मनाकर धमकी दी थी कि उसके संबंध के बारे में किसी को बताया तो उसकी इज्जत को धूमिल कर देगा। कोर्ट ने शिवालिक को पेश होने के लिए समन जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि पेश नहीं होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा। मामले पर सभी की नजर है।