पंजाब के खिलाफ मुंबई के मैच सूर्यकुमार यादव ने हॉफ सेंचुरी लगाकर तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड!
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हाफ सेंचुरी लगाई है। आईपीएल 2025 में खराब शुरुआत के बाद जोरदार वापसी कर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली मुंबई को यहां तक पहुंचाने में सूर्यकुमार यादव की दमदार बल्लेबाजी का ही बड़ा योगदान रहा है। जिसके साथ ही उन्होंने ये कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस ने आखिरी लीग मैच पंजाब किंग्स के साथ खेला। इस मैच की हार और जीत का प्ले-ऑफ में पहुंचने की रेस पर कोई खास फर्क नहीं रहा। दोनों ही टीमें प्ले-ऑफ में पहु्ंच चुकी हैं। लेकिन पंजाब के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की पारी ने एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
सूर्यकुमार यादव ने PBKS के खिलाफ जड़ी सेंचुरी
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हाफ सेंचुरी लगाई है। आईपीएल 2025 में खराब शुरुआत के बाद जोरदार वापसी कर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली मुंबई को यहां तक पहुंचाने में सूर्यकुमार यादव की दमदार बल्लेबाजी का ही बड़ा योगदान रहा है। जिसके साथ ही उन्होंने ये कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया है। दरअसल, आईपीएल 2025 में 26 मई को आईपीएल के 69वें मैच में मुंबई और पंजाब किंग्स आमने-सामने थे। दोनों टीम का इस सीजन में लीग स्टेज का ये आखिरी मैच था।
साथ ही प्लेऑफ में पहला या दूसरा स्थान हासिल करने के हिसाब से भी बड़ा मुकाबला था। ऐसे में मुंबई को अपने सबसे अहम बल्लेबाज से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी और सूर्यकुमार यादव ने भी टीम को निराश नहीं किया। पिछले मैच में ही बेहतरीन अर्धशतक जमाकर टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने वाले सूर्या ने इस बार भी दमदार पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
गिरते विकेट्स के बीच सूर्या की पारी ने किया कमाल
मुंबई इंडियंस की ओर से छठे ओवर में पहला विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए मुंबई के उप-कप्तान सूर्या ने आते ही बाउंड्री जड़कर रन बटोरना शुरू कर दिया। फिर पारी के 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्या ने एक चौका जमाया, जो उन्हें 22 रन से उठाकर 26 रन पर ले गया। इस एक चौके से सूर्या ने इतिहास रच दिया। उन्होंने लगातार 14वीं पारी में 25 रन का आंकड़ा पार किया था। जिसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व टी0 कप्तान टेम्बा बावुमा को पीछे छोड़ते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अब सूर्यकुमार यादव आईपीएल के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने लीग स्टेज के हर मैच में 25 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
सूर्या ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौके के साथ 605 रन का आंकड़ा पूरा किया है। उन्होंने आईपीएल इतिहास में अपने सबसे ज्यादा रन बना लिए हैं। इससे पहले सूर्या ने आईपीएल 2023 में 605 रन बनाए थे, जो उनके करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस था। मगर इस सीजन में सूर्या ने उसे भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने अपनी ही फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बता दें, सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 सीजन में 618 रन बनाए थे, जो आईपीएल के पिछले 17 सीजन में मुंबई की ओर से किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन थे। लेकिन अब सूर्य कुमार यादव ने उन्हें भी पीछे छोड़ते हुए 650 रन पूरे कर लिए हैं।