Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

3 बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी संग हुई फरार ! मासूम की पुलिस से गुहार-मेरी मम्मी ला दो..

 तीन बच्चों की मां फेरी लगाने वाले युवक के साथ फरार हो गई। पति का आरोप है कि पत्नी साढ़े तीन लाख रुपये लेकर गई है और धर्म परिवर्तन भी कर चुकी है। मासूम बच्चे मां को वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं।

3 बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी संग हुई फरार ! मासूम की पुलिस से गुहार-मेरी मम्मी ला दो..

रिश्ते अब अपने नहीं रहे हैं। जिस तरह से लगातार अपराध सामने आ रहे हैं, उससे तो यही लगता है। लोगों की जिंदगी में परिवार और अपनों की कोई अहमियत नहीं रही है। बीते दिनों दामाद संग सास का फरार होना खूब सुर्खियों में रहा। कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती लेकिन सीमाएं जरूर होती हैं। प्यार कभी किसी को धोखा देकर यहां फिर उन्हें हर्ट करके नहीं किया जा सकता है। एक ऐसा ही अनोखा फिर सामने आया है। जहां तीन बच्चों की मां को गली में फेरी लगाने वाले शख्स से प्यार हो गया। दोनों के बीच इश्क का परवान कुछ इस कदर चढ़ा। महिला ने अपने बच्चों को भी छोड़ दिया। आज तीनों मासूम बस अपनी मां के आने का इंतजार कर रहे हैं और पुलिस से मां को वापस लाने की मदद मांग रहे हैं। 

तीन बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार

जानकारी के अनुसार, मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है। जहां 50 वर्षीय महिला को गली में फेरी लगाने युवक से मोहब्बत हो गई। लड़का समुदाय विशेष से आता है। दोनों का मिलना-जुलना मुश्किल हो रहा था। इसलिए महिला प्रेमी के साथ 15 अप्रैल को फरार हो गई। उसका लवर सहारनपुर का रहने वाला है। फेरी के नाम पर वह महिला के घर आता-जाता था। इस दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई और ये प्यार में बदल गई। पति का आरोप है, उसकी पत्नी अपने साथ साढ़े तीन लाख रूपए भी ले गई है। जिसे उसने गोल्ड लोन के तौर पर लिया था। पत्नी की इस हरकत से पति स्तब्ध है। वह बच्चों को दो वक्त का खाना नहीं खिला पा रहा है। पीड़ित पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

प्रेमी ने बच्चों का धमकाया 

बच्चों ने पुलिस को बताया, मम्मी 15 तारीख को बिना बताए किसी को बिना बताए चली गई थी। काफी देर ढूंढा लेकिन पता नहीं लगा। तब जाकर किसी ने बताया मां को आखिरी बार मुंतजिर के साथ देखा था। जब बच्चों ने मुंतजिर को फोन कर मां से बात कराने को कहा तो प्रेमी ने बच्चों को धमकाकर मां को हमेशा के लिए भूल जाने की बात कही। पीड़िता बच्चों का कहना है, मेरी मां का धर्म परिवर्तन भी कराया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है, पति ने तहरीर दी है। मामले की जांच जारी है।