अच्छा हिंदू हो...तो तुम पहले आओ, डांस क्लास के नाम पर धर्म पूछकर होता था ये खेल, परत दर परत खुली सच्चाई
Bhopal Dance Class Scandal: भोपाल के टीआईटी कॉलेज से जुड़े डांस क्लास में हिंदू लड़कियों को फंसाकर रेप और ब्लैकमेलिंग का संगठित खेल चला। जानिए इस हैरान कर देने वाले केस की पूरी कहानी।

भोपाल का टीआईटी कॉलेज इन दिनों शर्मनाक सुर्खियों में है। यहां पढ़ने आई गरीब हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ वहशी खेल खेला जा रहा था। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि साहिल खान नाम का युवक डांस क्लास की आड़ में मासूम लड़कियों को अपने जाल में फंसा रहा था।
नशे और धोखे का ऐसा जाल कि लड़कियां खुद को बचा न सकीं
साहिल, जो खुद को डांस टीचर बताता था, बाहर से आई लड़कियों से नजदीकी बनाता, फिर उन्हें पब और हुक्का लाउंज में ले जाकर दोस्ती का विश्वास जमाता। जब भरोसा पूरी तरह जीत लेता, तो उन्हें अशोका गार्डन स्थित कमरे पर बुलाता, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशे की मिलावट कर उनका शोषण करता।
अश्लील वीडियो बनाकर शुरू होती थी ब्लैकमेलिंग
पहली बार बैतूल की एक युवती के साथ हुई दरिंदगी से साहिल के अपराध का सिलसिला शुरू हुआ। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसी ब्लैकमेलिंग के जरिए उसने अपने दूसरे साथियों फरहान, अली, अबरार और शाजी से भी लड़कियों का शोषण करवाया।
संगठित गिरोह चला रहे थे गुनाहों का खेल
साहिल अकेला नहीं था। फरहान खान, अली खान, शाजी उर्फ शम्सुद्दीन, अबरार और नबील मिलकर एक सुनियोजित तरीके से यह अपराध कर रहे थे। फरहान इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जो भोपाल के मासूम सपनों को अपने पापी इरादों का शिकार बना रहा था।
हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा, पुलिस पर बढ़ा दबाव
जब पुलिस आरोपी साजिद और अबरार को मेडिकल के लिए अस्पताल लाई, तो हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को आरोपियों को कहीं और ले जाना पड़ा।
डांस क्लास में लड़कियों को फंसाने की साजिश का पर्दाफाश
साहिल को जब पुलिस पूछताछ के लिए उसके पुराने डांस क्लास ले गई, तो वहां से कई चौंकाने वाले सुराग मिले। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने में जुट गई है।
भोपाल में मासूमों के सपनों का बलात्कार
यह घटना भोपाल जैसे शांत शहर के माथे पर कलंक बन गई है। डांस सीखने का सपना लेकर आई लड़कियों के साथ जो हुआ, उसने हर संवेदनशील दिल को झकझोर दिया है।
कानून के शिकंजे में दरिंदे, जल्द मिलेगी सजा
अब पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है। उम्मीद है कि जल्द ही इन गुनहगारों को उनके गुनाहों की सजा मिलेगी और मासूम बच्चियों को न्याय।