Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

न उम्र देखी, न इंसानियत! धौलपुर में दरिंदगी की हद पार, 85 साल की बुजुर्ग बनी दरिंदे की शिकार

Rajasthan Rape Case: बुजुर्ग महिला अपनी पुत्री से मिलने जा रही थी, तभी रास्ते में लाखन सिंह नामक युवक ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपनी पुत्री के घर पहुंची और आपबीती सुनाई।

न उम्र देखी, न इंसानियत! धौलपुर में दरिंदगी की हद पार, 85 साल की बुजुर्ग बनी दरिंदे की शिकार

Rajasthan Rape Case: राजस्थान के धौलपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। इस जघन्य अपराध की रिपोर्ट पीड़िता के दोहते ने दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 14 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्ग महिला अपनी पुत्री से मिलने जा रही थी, तभी रास्ते में लाखन सिंह नामक युवक ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपनी पुत्री के घर पहुंची और आपबीती सुनाई। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

14 घंटे में दबोचा गया आरोपी

घटना की गंभीरता को देखते हुए धौलपुर पुलिस ने तुरंत टीम गठित की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी लाखन सिंह को कुम्हेरी की प्याऊ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

कानून व्यवस्था पर सवाल

इस शर्मनाक घटना ने एक बार फिर राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या हमारे समाज में बुजुर्ग महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं? धौलपुर की ये घटना न सिर्फ प्रशासन बल्कि समाज के लिए भी एक कड़ा संदेश है कि अपराधियों में कानून का डर पैदा करना जरूरी है।