Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

25 साल के दामाद संग भागी सास, बोली- मैं तो बस मोहब्बत...

एक फिर  हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला अपनी बेटी के पूर्व मंगेतर के साथ फरार हो गई, मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

25 साल के दामाद संग भागी सास, बोली- मैं तो बस मोहब्बत...

इन दिनों भागने-फरार होने की घटनाओं से सोशल मीडिया पटे पड़े हैं। पहले सास दामाद के साथ भाग गई तो एक दादी ने अपने पोते के साथ शादी रचा ली। ये बातें अभी लोग पचा नहीं पा रहे थे कि अब गोंडा से ऐसी ही हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सास का अपने दामाद पर दिल आ गया। बताया जा रहा है, महिला की उम्र 45 साल तो लड़के की उम्र लगभग 25 साल है। दोनों को पुलिस ने बरामद कर लिया। हालांकि ये मामला भी खूब सुर्खियां बंटोर रहा है। 

बेटी का रिश्ता टूटा तो मां को हुआ प्यार

घटना उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की है। जहां के रहने वाली ऊषा देवी की बेटी शादी पास के गांव रहने वाले रामस्वरूप से तय होती है। दोनों आपस में बातचीत करते थे, हालांकि मतभेदों के कारण दोनों की शादी टूट गई लेकिन लड़के का अभी भी लड़की की मां के पास फोन आता था। दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे और दोनों के बीच इश्क हो गया। इसी बीच लड़की की शादी भी कहीं और तय हो गई। बेटी की डोली घर से उठ पाती मां अपने 25 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार हो गई। घरवालों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। थकहार के आखिर में उन्होंने पुलिस में तहरीर दी। जांच में पता चला, महिला किसी युवक के साथ देखी गई है, दोनों को जल्द ही बरामद कर लिया गया तब जाकर घटना का भेद खुला। 

25 अप्रैल को गायब हुई महिला

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को महिला 25 अप्रैल घर में बिना को कुछ बताए चली गई। वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो तलाश शुरू की। आखिर में 27 अप्रैल को परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। जब पुलिस रामस्वरूप के घर पहुंची तो वहां महिला मौजूद थी। साथ में ऊषा का पति भी गया था। उसने खुलासा किया, पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जब भी उससे कोई प्यार से बात करता है तो वह बहकावे में आ जाती है। हालांकि पति को देखते ही ऊषा ने प्रेमी के साथ रहने से इन्कार कर दिया और पति के साथ घर लौट गई।