Crime News: सुहागरात की सेज पर पति का इंतजार, फोन की घंटी बजी और फिर...
शादी की पहली रात नई नवेली दुल्हन पति का इंतजार कर रही थी। अचानक फोन की घंटी बजी और फिर जो हुआ वो शायद ही किसी ने सपने में भी सोचा हो। पढ़ें पूरी खबर

Crime News: बचपन से हर लड़की का सपना होता है, उसे लेने घोड़ी में बैठकर एक राजकुमार आएगा। जिसके साथ एक जन्म क्या सात जन्म तक जीने-मरने के सपने देखती है लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं। जहां सुहागरात पर पति का इंतजार कर रही पत्नी के सारे सपने चूर-चूर हो गए। सुहाग की सेज सजी रह गई,ससुराल वालों के पास भी दुल्हन के सवालों का जवाब नहीं था। हर कोई बस यही जानना चाहता है आखिर दुल्हन ने ऐसी क्या खता हो गई जो भगवान ने इतनी बड़ी सजा दी।
लव मैरिज हुई और फिर...
जानकारी के अनुसार ये खौफनाक कहानी यूपी के हरदोई जिले की है। जहां, 23 साल के नीरज ने लक्ष्मी नाम की युवती से शादी की थी। दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में थे। परिवारवालों ने भी रजामंदी देते हुए दोनों की शादी करा दी। बहू के कदम घर पर पड़े ही थे। हर कोई खुश था। लक्ष्मी भी सुहागरात की सेज पर पति का इंतजार कर रही थी। कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी जब पति नहीं आया तो लक्ष्मी को टेंशन हुई। इसी बीच फोन की घंटी बजी और उसका पूरा संसार उजड़ गया। जिस नीरज के साथ वह साथ जन्मों तक साथ रहने का सपना लेकर आई थी, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। नई नवेली दुल्हन विश्वास नहीं कर पा रही थी, आखिर क्यों नीरज ने ये कदम उठाया।
खुशी से झूम रहा था नीरज
परिजनों का कहना है,नीरज की शादी 11 मई को हुई थी। वह शादी से खुश था। खाना-पीना क्या वह चाय भी लक्ष्मी के साथ बैठकर पीता था। किसी को क्या ही पता था, वह आत्महत्या कर लेगा। नीरज बाहर जाने की बात कह कर घर से निकला था। देर रात तक घर ना आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद परिजन खेत पहुंचे, जहां पेड़ से नीरज का शव लटक रहा था। सुहागन के जोड़े में लक्ष्मी शव देखते बेहोश हो गई। घर की खुशियां मातम में बदल गईं। मौके पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।
हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा मामला
वहीं, पुलिस का कहना है, प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। इससे इतर परिवार वालों ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पिता का कहना है, नीरज ज्यादा किसी से मतलब नहीं रखता है। उसने लव मैरिज की थी। ऐसे में आत्महत्या संदेह पैदा कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।