Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

5 बीवियों वाला हेड कॉन्स्टेबल! बना'शादीशुदा शिकारी', करने जा रही 6वीं शादी फिर जो हुआ..

एक हेड कॉन्स्टेबल पर पत्नी ने पांच शादियां करने और छठी शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति मारपीट करता है और परिवार के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित करता है। जानिए क्या है पूरा मामला।

5 बीवियों वाला हेड कॉन्स्टेबल! बना'शादीशुदा शिकारी', करने जा रही 6वीं शादी फिर जो हुआ..

शादी दुनिया का सबसे पवित्र बंधन है। जहां पति-पत्नी सात जन्मों तक साथ रहने का वादा करते हैं लेकिन समय के साथ अब ये सोच भी बदलती जा रही है। सात जन्म तो दूर की बात अब एक जन्म भी साथ में बिताना मुश्किल हो गया है। हालांकि अभी भी बहुत से लोग हैं तो इन बातों पर विश्वास करते हैं। किसी चीज को मानना ठीक है लेकिन उसका गलत फायदा उठाना, एक गलत सोच। इस वक्त एक अजीबोगरीब मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां, एक हेड कॉन्सटेबल पर शादी का भूत कुछ इस कदर सवाल हुआ, उसे साथ जन्म निभाने की बजाय एक ही जन्म में पांच शादियां कर लीं। हालांकि ये आरोप उसकी पत्नी की ओर से लगाए गए हैं। पीड़ित पत्नी का आरोप है, पति 6वीं शादी भी करना चाहता था। जब इस पर आपत्ति दर्ज की तो वह मारपीट पर उतर आया। आखिर में पीड़िता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

आखिर क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पेशे से अध्यापिका है। जब उसका पति हेड कॉन्सटेबल है। पति की तैनाती गुरूग्राम में है। पीड़िता का आरोप है, वह लड़कियों को झांसा देकर अभी तक पांच शादियां कर चुका है। इस घिनौने काम में उसकी सास और बड़ा भाई भी साथ देता है। उसने पहली पत्नी को छोड़कर उसे अभी तक किसी से कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया है। जब मैंने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतर आया। पीड़िता ने पति पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया है। 

पीड़िता ने पति पर लगाए गंभीर आरोप 

पीड़ित महिला का कहना है, उसके पति का नाम राहुल है। जो मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह इस वक्त हरियाणा के गुरूग्राम में हेड कॉन्सेटबल के पद पर तैनात है। आरोपी शराब का लती है। शादी से पहले उसे ये मालूम था। शादी के कुछ दिन बाद ही वह शराब के नशे में गाली गलौच और मारपीट करता था। यहां तक उसके घर बरेली जाकर भी कई बार हंगामा कर चुका है। बताया, आरोपी ने उससे पहले, निशी, सोनू और शिवानी नाम की लड़कियों के साथ शादी कर रखी थी। वह छठवीं शादी करने के फिराक में था। ऐसे में पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस का कहना है, मामले की शिकायत मिली है। जो आरोपी होगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।