Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

जोधपुर में पुलिस महकमे पर बड़ा दाग, 4 कांस्टेबल बर्खास्त 

2 युवकों के अपहरण और 10 लाख की अवैध वसूली का आरोप

जोधपुर में पुलिस महकमे पर बड़ा दाग, 4 कांस्टेबल बर्खास्त 

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में पुलिस की साख को धक्का पहुंचाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस विभाग ने माता का थान थाने में तैनात चार कांस्टेबलों को अवैध वसूली और अपहरण के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया है। चारों कांस्टेबल पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर दो युवकों का अपहरण किया और थाने में ले जाकर डरा-धमकाकर 2 लाख रुपए नकद और करीब साढ़े 8 लाख रुपए की क्रिप्टो करेंसी (Crypto Currency) वसूली। कुल मिलाकर आरोपियों ने करीब 10 लाख रुपए की अवैध वसूली की।

यह हुए बर्खास्त
नर सिंह जाट
राकेश पूनिया
जगमालराम जाट
लादूराम मेघवाल

ऐसे खुला मामला 
पीड़ितों ने खुद सामने आकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर जांच की गई जिसमें गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। पुलिस मुख्यालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए चारों कांस्टेबलों की तत्काल सेवा समाप्ति (बर्खास्तगी) के आदेश जारी कर दिए।

यह है पूरा मामला 
दोनों पीड़ित युवक आपस में दोस्त थे। आरोप है कि कांस्टेबलों ने दोनों का अपहरण कर उन्हें थाने में ले जाकर डराया-धमकाया। इसके बाद उनसे 2 लाख रुपए नकद और साढ़े 8 लाख की क्रिप्टो करेंसी जबरन ट्रांसफर करवाई गई।

इसलिए चर्चा बनी पुलिस की कार्रवाई 
इस घटना ने जोधपुर पुलिस की छवि को बुरी तरह प्रभावित किया है। पुलिस महकमे ने इसे बेहद गंभीर मानते हुए फौरन चारों दोषी पुलिसकर्मियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मामले में आपराधिक केस दर्ज कर आगे की जांच भी की जा रही है।

आगे क्या ?
मामले की उच्च स्तरीय जांच जारी है। आरोपियों पर आपराधिक धाराओं में भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस विभाग ने साफ किया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों पर चाहे वो पुलिस में ही क्यों न हो, सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ये घटना महत्वपूर्ण क्यों ?
पुलिस पर जनता की सुरक्षा का जिम्मा होता है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो समाज में कानून पर भरोसा कमजोर होता है। पुलिस विभाग ने कार्रवाई कर संदेश दिया कि भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू रहेगी।