तीन साल तक घर में लाशें… पढ़िए उस 'मां' की दरिंदगी जिसने इंसानियत को शर्मसार किया
एक मां ने अपने ही बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी और सालों तक उनके शवों के साथ रही। पढ़िए पूरी कहानी, जिसमें एक मां ने बच्चों को टॉर्चर करने से लेकर मार डालने तक की घटनाएं शामिल हैं।

कहते हैं मां अपने बच्चे के लिए दुनिया से लड़ जाती है। यहां तक भगवान के सामने भी खड़ी हो जाती है लेकिन इस कलयुग में अपनी कोख से बच्चे को जन्म देने वाली मां उसकी जान के पीछे पड़ गई हैं। भारत हो या विदेश, महिलाएं बच्चों की जान लेने से पहले एक बार भी उन 9 महीनों को याद नहीं करती। आज हम आपको अमेरिका की रहने वाली एक ऐसी हत्यारन मां की कहानी बताएंगे, जिसने अपने बच्चों का कत्ल ही नहीं किया बल्कि सालों तक लाशों के साथ रहती रही। जब इस बात की भनक लगी तबतक बहुत देर हो चुकी थी।
बच्चों की हत्या कर शवों के साथ रही मां
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह कहानी है अमेरिका की रहने वाली मिचैल ब्लेयर की। जो चार बच्चों की मां थी। उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। वह इसके लिए बच्चों को कोसती थी। मिचैल को कमाई का जरिया नहीं मिल रहा था, इसलिए उसने अपने एक बेटे और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बारे में किसी को पता ना चले इसलिए वह लंबे वक्त तक शवों को डीप फ्रीजर में रखने लगी। इतना ही नहीं वह शवों की देखभाल करती थी। यहां तक अदालत में उसने जुर्म कबूल करते हुए कहा था उसे अपने काम पर कोई पछतावा नहीं है। उसने बस दुनिया से दो राक्षसों को मिटाया है। जिस बच्चों को मिचेल राक्षस कह रही थी, उस बेटी की उम्र 13 साल और बेटा 9 साल का था।
तीन साल तक शवों के साथ रही महिला
मिचैल मिशिगन के एक अपार्टमेंट में बच्चों के साथ रहती थी। वह लंबे वक्त से आर्थिक दिक्कतों के कारण किराया नहीं चुका पा रही थी। मालिक ने उसे नोटिस जारी कर घर खाली करने के लिए कहा था लेकिन मिचैल ने एक नहीं सुनी। आखिर में मकान मालिक एक टीम के साथ 24 मार्च 2025 को फ्लैट पहुंचा। घर में अजीब से गंद थी। हर जगह सामान फैला था। इस बीच सभी भी नजरें लिविंग रूम में रखे ट्रांसपेंरेट फ्रीजर पर पड़ी तो सभी के होश फाख्ता हो गए। फ्रीजर में उसके दो बच्चों के शव साफ दिखाई दे रहे थे। भेद खुलने पर मिचैल ने हत्या की बात कबूल की हालांकि उसने आरोप लगाया था, घर खाली कराने पहुंची टीम ने उसके छोटे बेटे का यौन शोषण कियालेकिन ये बात कभी अदालत में साबित नहीं हो पाई।
मारने से पहले बच्चों को टॉर्चर
मिचैल अपने बच्चों को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी, उसने सबसे पहले 2012 में बेटे की हत्या का प्लान बनाया था। उसने बेटे को मौत के घाट उतारने से पहले टॉर्चर किया था। मां ने बेटे के प्राइवेट पार्ट को गरम पानी से जला दिया। इसके बाद उसे बेल्टों से पीटा। बेटे ने खुद को बचाने की कोशिश की तो उसे घर साफ करने वाला लिक्विड पिला दिया। बेटा कही बच ना जाए इसलिए उस पर भारी चीज से वार किया। आखिर में बेटे ने दम तोड़ दिया। बेटे की हत्या के बाद मिचैल ने अपनी 13 साल की बेटी की भी हत्या कर दी थी। उसने दुपट्टे की मदद से बेटी का गला घोंट दिया था। इतना ही नहीं वह अपने दो अन्य बच्चों के साथ उसी घर में रहती रही। वे अपने दो अन्य बच्चों के साथ भी मारपीट करती थी और शवों की देखभाल ना करने पर कोड़ों से पीटती थी। अदालत ने मिचैल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह इस वक्त जेल में सजा काट रही है।