घर में प्रेगनेंट बीवी, 26 साल के युवक को 45 साल की महिला से हुआ प्यार, फिर हुआ इश्क का ऐसा हाल !
26 साल के युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम संबंध के चलते युवक की हत्या कर दी गई और शव को खेत में दफना दिया। जानें इस लव-अफेयर का खौफनाक अंजाम।

क्राइम न्यूज। कहते हैं प्यार-मोहब्बत एक खूबसूरत अहसास है। जो इंसान को जिंदगी जीने की हिम्मत देता है लेकिन आजकल ये इश्क जुर्म की दास्तान बन गया है। पति-पत्नी और वो से जुड़े कई किस्से सुने होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताएंगे जहां 26 साल के युवक को 45 साल की महिला से प्यार करना भारी गया। इस मामले में कोई तीसरा शख्स नहीं बल्कि महिला के बेटे की भूमिका थी। बेटी ने अपनी मां के प्रेमी के साथ कुछ ऐसा किया। जिसे सुनकर हर किसी के हाथ-पांव फूल गए।
इश्क ने ले ली 26 साल के युवक की जान
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। जहां पुलिस ने कुछ दिनों खेतों के बीच दफन शव को बरामद किया था। डेड बॉडी की पहचान 26 साल के जीतू राम के तौर पर हुई। जब जांच शुरू हुई तो मृतक के परिवार वालों ने बताया कि जीतू अपने से अधेड़ उम्र की महिला के साथ संपर्क में था। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। कई बार उसे समझाया गया लेकिन वो नहीं माना। जब पुलिस महिला के घर पहुंची तो उसका बेटा फरार हो गया। महिला को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई। उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया उसके बेटे को जीतू के साथ अफेयर पसंद नहीं था। ऐसे में बेटे ने जीतू की हत्या कर शव खेत में दफना दिया।
पत्नी प्रेगनेंट और अफेयर की कहानी
पुलिस जांच में सामने आया महिला की उम्र 45 साल है। वह कई सालों से जीतू के साथ अवैध संबंध बना रही था। जीतू शादीशुदा था। उसकी पत्नी गर्भवती है। जबकि दोनों का एक बेटा भी है। पत्नी के होते हुए भी जीतू महिला के संपर्क में था। महिला के बेटे अविनाश को ये सब पसंद नहीं था। उसने कई बार मां को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। आखिर में समाज में इज्जत बचाने के लिए अविनाश ने जीतू की हत्या का प्लान बनाया।
अविनाश ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल करते हुए कहा, 7 मई की रात जीतू उसकी मां से मिलने आया था। तो उसने जीतू को देख लिया था। अनिवाश को देख जीतू घबरा गया और भागने लगा लेकिन उसे पकड़ लिया और अविनाश बांस से तबतक वार करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्या की खबर किसी को ना लगे इसलिए शव पास के खेत में दफना दिया। इससे इतर पुलिस का कहना है, मृतक के परिवार की ओर से तहरीर मिली है। अविनाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।