1 मई राशिफल: किस राशि के लिए चमकेगा भाग्य, जानें शुभ रंग और अंक
जानिए 1 मई 2025 का दैनिक राशिफल, कौन सी राशियों को मिलेगी खुशखबरी और किस रंग के कपड़े पहनने से मिलेगी शुभता। भारत रफ्तार के ज्योतिर्विद राकेश चतुर्वेदी से विशेष भविष्यवाणी।

आज का राशिफल: कहा जाता है, जब ग्रहों और नक्षत्रों की चाल सही ना हो तबतक जिंदगी उतार-चढ़ाव बने रहते हैं। इसलिए हर कोई राशिफल जानने के लिए बेताब रहता है। ऐसे में 1 मई किन लोगों के लिए अच्छी साबित होगी और किस रंग के कपड़े पहनने से भगवान की कृपा बनी रहेगी। जानते हैं भारत रफ्तार के ज्योतिर्विद एवं वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से।
पंचांग — 1 मई 2025, गुरुवार
तिथि: बैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्थी सुबह 11:23 तक, उसके बाद पंचमी
नक्षत्र: मृगशीर्षा दोपहर 02:20 तक, फिर आर्द्रा
योग: अतिगण्ड सुबह 08:34 तक, फिर सुकर्मा दोपहर 05:38 तक, उसके बाद धृति
करण: विष्टि सुबह 11:24 तक, फिर बव दोपहर 10:14 तक, उसके बाद बालव
राहुकाल: 01:56 PM – 03:35 PM
चन्द्रमा: मिथुन राशि में विचरण कर रहा है
मेष राशिफल
1 मई का दिन मेष राशि के लिए अच्चा रहेगा। घर में खुशी का माहौल होगा। दोस्तों या फिर रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। पैसे से जुड़े काम भी हो जाएगा। हालांकि इस दौरान किसी अंजान इंसान पर भरोसा करने से बचें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला
वृष राशि
ज़िम्मेदारियां बढ़ेंगी पर मेहनत का फल मिलेगा। जो काम रुके हैं, उनमें अचानक से तेजी देखने को मिल सकती है। गुस्सा और बहस मं वक्त जाया ना करें। प्रेम जीवन में हल्की चुनौतियां देखने को मिल सकती हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों को 1 मई को निवेश या साझेदारी के अच्छे मौके मिलेंगे। आलस्य से बचें, काम में लापरवाही न करें। इसके साथ ही भाषा में नम्रता रखें। लव लाइफ की बात करें तो घर में प्रेम बना रहेगा, सिंगल्स बड़ा फैसला ले सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: ऑरेंज
कर्क राशि
कर्क राशि को लिए 1 मई का दिन थोड़ा खराब हो सकता है। पारिवारिक मनमुटाव दूर होंगे, माहौल अच्छा रहेगा। पैसों में चुनौती आ सकती है, आत्मविश्वास रखें। बहनों-भाइयों से मन-मुटाव हो सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
सिंह राशि
सिंह राशि को आज किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा।भावनात्मक उलझन से बचें, फैसले सोच-समझकर लें।
करियर में चुनौतियां होंगी पर आप पार कर लेंगे।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों का योजना-वार्ता में समय बीतेगा, किसी की मदद मिल सकती हैं। वहीं, आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा चुनौतीभरा हो सकता है। उनके कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती है। इसलिए बड़े फैसले सोच-समझकर लें।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लाल
तुला राशि
स्टूडेंट हैं तो तुला राशि के बच्चों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। साथ ही रुका हुआ पैसा निकलने के योग हैं। इस दौरान विवाद से दूद रहें। अचानक कोई खर्चा आ सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: क्रीम
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को काम में सावधानी रखने की जरूरत है। समझदारी बनाएं रखें। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। आर्थिक समस्या होगी पर जल्द सुधर जाएगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज परिवार और पैसे से जुड़े फैसले फलदायक साबित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ हुए गलतफहमी दूर हो सकती है। अनजान पर भरोसा न करें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
मकर राशि
मकर राशिा के लोगों को कामकाज में व्यस्तता मिल देखने को मिल सकती है। साथ ही कई महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे।जमीन–जायदाद में लाभ के संकेत हैं। हालांकि माता की सेहत पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के लोग जोश और उत्साह से काम करेंगे, विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। निजी और पारिवारिक रिश्तों में संतुलन ज़रूरी।
सरकारी नौकरी चाहने वालों को अवसर मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: बादामी
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को 1 मई को कानूनी मामलों में रुकावटें हो सकती हैं। इसलिए कानूनी विषयों से जुड़ा काम करने से बचें। बिजनेस में ध्यान दें। खर्चा संतुलित करें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: ऑरेंज