Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

28 April Rashifal: इस राशि वालों के आज बन जाएंगे बिगड़े काम, पैसे के मामलों में ध्यान दें ये लोग

ज्योतिष में हर राशि और ग्रह के प्रभाव का अपना महत्व होता है। हर दिन ग्रहों को गति और चाल से राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। 28 अप्रैल को किस राशि के लोगों का दिन कैसा रहेगा।

28 April Rashifal: इस राशि वालों के आज बन जाएंगे बिगड़े काम, पैसे के मामलों में ध्यान दें ये लोग

ज्योतिष में हर राशि और ग्रह के प्रभाव का अपना महत्व होता है। हर दिन ग्रहों को गति और चाल से राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। 28 अप्रैल को किस राशि के लोगों का दिन कैसा रहेगा, जानिए भारत रफ्तार के ज्योतिर्विद एवं वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से विस्तार में...

दिन - रविवार

तारीख - 28 अप्रैल 2025

बैशाख शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082, प्रतिपदा तिथि 09:11 PM तक उपरांत द्वितीया। 

नक्षत्र भरणी 09:37 PM तक उपरांत कृत्तिका। 

आयुष्मान योग 08:02 PM तक, उसके बाद सौभाग्य योग। 

करण किस्तुघन 11:05 AM तक, बाद बव 09:11 PM तक, बाद बालव।

राहुकाल 07:24 AM से 09:02 AM तक है, 02:53 AM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष राशि 

मेष राशि वालों को कोई भी फैसला दिल की बजाए दिमाग से लें। बच्चों के भविष्य संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। निवेश संबंधी काम भी पूरे होंगे। हिम्मत और साहस से विपरीत परिस्थितियां पक्ष में कर लेंगे। फाइनेंस संबंधी कोई समस्या आज हल हो जाएगी।ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और सिर दर्द रहेंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- पीला

वृष राशि 

वृष राशि वालों के लिए नौकरी में ट्रांसफर के लिए इच्छुक लोगों को शुभ सूचना मिल सकती हैं।व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।आपके किसी आर्थिक परेशानी में आपके मित्र आपकी मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। समय अनुसार अपने व्यवहार और विचारों में लचीलापन लाना जरूरी है। लोगों के साथ मेलजोल करते समय उचित शब्दों का ही प्रयोग करें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- गुलाबी

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़े मामले हल हो सकते हैं, इसके लिए प्रयासरत रहें। घर में किसी धार्मिक आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा रहेंगी।प्रैक्टिकल बने वरना आपकी भावनाओं का कोई नाजायज फायदा उठा सकता है। धन संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी रखना जरूरी है। किसी निकट संबंधी का नकारात्मक व्यवहार आपको कुछ देर के लिए व्यथित कर सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सफेद

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए फालतू गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कामों पर उचित ध्यान दें। पड़ोस में किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा।किसी समय आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित रह सकता है। आपकी परेशानियों का नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- क्रीम

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों को कोई सरकारी मामला चल रहा है तो उसका समाधान मिल सकता है। अपने इर्द-गिर्द चल रही परेशानियों का हल मिलने से आशाएं और उम्मीद की किरण का उदय होगा।जोखिम भरा निवेश बिल्कुल न करें।गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाने का प्रयास करें।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- गुलाबी

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों को किसी नजदीकी संबंधी से वाद-विवाद की स्थिति बने, तो आपको संतुलित रहना जरूरी है। अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में समय अनुसार बदलाव लाना जरूरी है। आपके ही गुस्से और आवेश में आ जाने से बनते कार्यों में अक्सर रुकावटें बनती है।अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। 

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- ऑरेंज

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए कार्यभार अधिक रहेगा इसलिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ही विशेष ध्यान दें। किसी लक्ष्य की प्राप्ति में भाइयों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेंगी और मेहनत के अनुरूप परिणाम भी मिलेंगे।नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- नीला

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वाले अपनी काबिलियत के बल पर कोई विशेष लक्ष्य हासिल करने में सक्षम रहेंगे। निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसे क्रियान्वित करने का उचित समय है।भावुकता और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा।कारोबारी मामलों में रुकावटें आ सकती हैं। 

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया 

धनु राशि 

धनु राशि वाले आज कुछ सुखद घटनाएं होंगी। रुकी हुई पेमेंट आ जाने से राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। किसी धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। बच्चों से संबंधित कोई समस्या हल होने से राहत महसूस करेंगे।विदेश संबंधी व्यवसाय में पुनः गति आएगी। टैक्स तथा लोन संबंधी मामलों को तुरंत निपटाने का प्रयास करें।

शुभ अंक- 8 

शुभ रंग- जामुनी

मकर राशि 

मकर राशि वाले किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित होगी।पिछले कुछ समय से आप जिन कार्यों की वजह से परेशान हो रहे थे, और उनसे संबंधित समस्या हल हो जाएगी। आय की अपेक्षा बढ़ते खर्चे परेशान करेंगे।नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है तथा अधिकारी वर्ग से भी संबंध और अधिक मधुर बनेंगे।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- गुलाबी

कुम्भ राशि 

कुम्भ राशि वाले घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बना रहे हैं, तो तुरंत उस पर अमल करें। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।आपकी लापरवाही की वजह से कुछ बनते हुए कार्य में रूकावट आ सकती हैं।मन मुताबिक कार्यों को पूरा करने के लिए अत्यधिक प्रयासों की जरूरत है।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- सफेद

मीन राशि 

मीन राशि वाले प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना चल रही है वह आज उस पर कार्य करने का अनुकूल समय है। संतान की किसी समस्या को हल करने में भी आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा।आलस और लापरवाही में पड़कर फालतू गतिविधियों में पैसा और समय नष्ट ना करें। आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। इस समय किसी को भी पैसा उधार ना दें, अन्यथा वापसी संभव नहीं है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग -गुलाबी