Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

5 मई राशिफल: इस राशि के लोगों पर आज अचानक आ सकता है संकट, इस रंग के पहने कपड़े

5 मई को किस राशि के लिए कुछ उचित या अनुचित रहने वाला है। जानिए भारत रफ्तार के ज्योतिर्विद एवं वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से विस्तार में..

5 मई राशिफल: इस राशि के लोगों पर आज अचानक आ सकता है संकट, इस रंग के पहने कपड़े

हर दिन राशि और ग्रहों का प्रभाव हमारे ऊपर रहता है। ऐसे में अगर हमें आने वाले कल के बारे में कुछ अंदेशा हो, तो हम अपने एक्शन पर नियंत्रण करके उसका लाभ ले सकते हैं। तो 5 मई को किस राशि के लिए कुछ उचित या अनुचित रहने वाला है। जानिए भारत रफ्तार के ज्योतिर्विद एवं वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से विस्तार में..

दिन- सोमवार

तारीख- 5 मई

बैशाख शुक्ल पक्ष अष्टमी, विक्रम संवत 2082,अष्टमी तिथि 07:36 AM तक उपरांत नवमी। 

नक्षत्र आश्लेषा 02:01 PM तक उपरांत मघा।

वृद्धि योग 12:19 AM तक, उसके बाद ध्रुव योग।

करण बव 07:36 AM तक, बाद बालव 08:02 PM तक, बाद कौलव।

राहुकाल 07:20 AM से 08:59 AM तक है। 

02:01 PM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है, उसके लिए अनुकूल समय है।दूसरों के मामले में बिना वजह हस्तक्षेप ना करें। अन्यथा इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद होने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा।सरकारी सेवारत लोगों को अचानक ही कोई स्पेशल ड्यूटी के लिए आर्डर आ सकता है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- आसमानी

वृष राशि 

वृष राशि के विद्यार्थियों को किसी विदेश संबंधी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।ड्राइव करते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही की वजह से किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर ले।व्यवसाय संबंधी किसी भी गतिविधि में अपनी सामर्थ्य से ज्यादा व्यय ना करें। पार्टनरशिप संबंधी किसी भी कार्य में थोड़ी सी गलतफहमी संबंधों को खराब कर सकती है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। समय रहते बिगड़े हुए संबंधों को सुधार लें। यह संबंध आपके लिए फायदेमंद होने वाले हैं। फोन या ईमेल द्वारा आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जो कि बहुत ही लाभदायक साबित होगी।व्यर्थ के खर्चों की भी अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले लोगों के लिए अचानक ही कोई रुकी हुई पेमेंट आने से अथवा कोई खास काम बन जाने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। किसी भी तरह की यात्रा के सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। बेहतर है कि स्थगित ही रखें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- बैंगनी

सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों को आर्थिक स्थिति अनुकूल बनने से आत्मविश्वास और मनोबल में भी वृद्धि होगी। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत अवश्य करें, उनके अनुभवों और जानकारियों से आपको कई नई बातें सीखने को मिलेंगी।इस समय किसी भी प्रकार का उधार देने या निवेश करने पर अपना पैसा ना लगाएं। क्योंकि इन कार्यों के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय भावुकता की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण रखना अति आवश्यक है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- हरा

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए कुछ सम्मानजनक तथा धनदायक स्थितियां बनेंगी। आज मनोस्थिति कुछ विचलित रहेगी। तथा संतान का अपने पढ़ाई पर ध्यान ना देना भी आपको परेशान कर सकता है।निजी और पार्टनरशिप संबंधी व्यवस्थाओं में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। साथियों से मदद मिलेगी। कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। 

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ऑरेंज

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने के लिए अच्छा समय है। निवेश के लिए समय अच्छा है। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान समाज में आपको सम्मानित भी करेगा।सावधान रहे, कुछ लोग आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र भी कर सकते हैं। आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है जिसका दुष्प्रभाव आपके परिवार पर भी पड़ेगा। फिजूलखर्ची का असर आपके बजट पर पड़ेगा। 

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- हरा

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वाले तनाव से खुद को दूर रखें। शांत रहें। किसी प्रकार की निवेश संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। नुकसान जैसी स्थिति आ सकती है। विद्यार्थी अपने पढ़ाई के प्रति ज्यादा फोकस रहे। कारोबारी मामलों में सावधान रहें। शेयर्स और सट्टे जैसे कामों में निवेश ना करें। गैरकानूनी कामों में हाथ न डालें।घर के बदलाव संबंधी योजना बन रहे हैं, तो आज उससे संबंधित कोई निर्णय लेने का अनुकूल समय है। 

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला 

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों के लिए खास ध्यान देने की जरुरत है। आपके ऊपर कोई इल्जाम लगने अथवा मान-हानि होने जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए बेहतर है कि दूसरों के झमेले में ना पड़े, अन्यथा बैठे-बिठाए कोई मुसीबत गले पड़ सकती है। अपनी योजनाओं को सीक्रेट ही रखें, अन्यथा इनके लीक होने से आपके कार्यों में रुकावट आ सकती हैं। रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी में ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां अभी स्थगित ही रहेंगी।

शुभ अंक- 3 

शुभ रंग- लाल

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के घर और व्यवसायिक व्यवस्था के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अवश्य रखें। इससे आपका सर्कल बढ़ेगा। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे।गुस्से में परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं तथा आकारण ही किसी के साथ गलतफहमी भी रहेगी। 

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- केसरिया

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों के किसी रिश्ते में नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। समय मिलाजुला रहेगा। उसे बेहतरीन बनाना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सुधार आएगा।किसी पारिवारिक मसले को लेकर भाई-बहनों के साथ कहासुनी हो सकती हैं। किसी भी अनिर्णय की स्थिति में घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें।बिजनेस में मौजूदा हालातों में सुधार की ज्यादा संभावना नहीं है। लेनदेन में सावधानी रखें। 

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ऑरेंज

मीन राशि 

मीन राशि के लोग गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें। किसी संबंधी या पड़ोसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव और मार्गदर्शन पर भी जरूर अमल करें।सरकारी नौकरी में लापरवाही न करें। क्योंकि कोई कंप्लेंट होने की स्थिति बन रही हैं। इंफेक्शन होने जैसी परेशानी रह सकती हैं। महिलाएं खासतौर पर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। 

शुभ अंक- 6

शुभ रंग -नीला