6 मई राशिफल: इस राशि के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है आज का दिन, अचानक हो सकती है धन प्राप्ति
6 मई को आपका भाग्य कैसा रहने वाला है। जानिए भारत रफ्तार के ज्योतिर्विद एवं वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से विस्तार में...

हर दिन की शुरुआत के साथ ही मन में ये सवाल भी होता है, तो आज की दिन कैसा जाने वाला है? जिसके लिए अक्सर हम अपना भाग्यफल देखते हैं। ऐसे में अगर हमें सटीक जानकारी हो, तो हम उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 6 मई को आपका भाग्य कैसा रहने वाला है। जानिए भारत रफ्तार के ज्योतिर्विद एवं वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से विस्तार में...
दिन- मंगलवार
तारीख- 6 मई
बैशाख शुक्ल पक्ष नवमी, विक्रम संवत 2082, नवमी तिथि 08:38 AM तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र मघा 03:51 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी | ध्रुव योग 12:2.9 AM तक, उसके बाद व्याघात योग।
करण कौलव 08:39 AM तक, बाद तैतिल 09:25 PM तक, बाद गर।
राहुकाल 03:36 PM से 05:15 PM तक है।
चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के प्रभाव में आने से बचें तथा किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय अपने ही निर्णय को प्राथमिकता दे। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी है। समय का उचित प्रतिबंधन करें।कोई प्रॉपर्टी संबंधी विवाद चल रहा है, उसे सुलझाने का उचित समय है। आपको अपनी मेहनत और कार्यप्रणाली के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
वृष राशि
वृष राशि के लोगों के लिए कारोबार में आप अपनी योग्यता व प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि हासिल करने में समर्थ रहेंगे। सिर्फ अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर तनाव बना रहेगा।वाहन या घर के देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चा बढ़ेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- आसमानी
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कुछ समय से चल रही चिंताओं से राहत मिलेगी। परिवार के लोगों की हर छोटी-मोटी जरूरत पूरा करने में आपको आनंद मिलेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।कुछ विरोधी हावी होंगे, परंतु आपका अहित नहीं कर पाएंगे। किसी मित्र का अड़ियल व जिद्दी रवैया भी आपको परेशानी में डालेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ऑरेंज
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए खर्चों में किसी वजह से वृद्धि हो सकती है। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए नेत्र विशेषज्ञ को दिखाएं। सामाजिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए गलत कार्य से बचें और कोई भी कार्य कानून के विरुद्ध न करें। कर्ज लेने से बचें, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। आपसी मेलजोल और कार्यकुशलता से समस्याओं को कम करने में सफल रहेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पिंक
सिंह राशि
सिंह राशि वाले आज किसी बड़े की सलाह से आपके कारोबार में बड़ा फायदा दिलाने वाला रहेगा। विदेश का व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। राजनीतिक लोगों से संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र में भी आपका दायरा बढ़ेगा। इसके लिए आप यात्रा करते रहें। कोई गलतफहमी पैदा न होने दें। शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- केसरिया
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के घर परिवार में आज माहौल काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपका रिश्ता मजबूत होंगे। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद भी चल रहा था, तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आज सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का महिला सहकर्मी और अधिकारी सहयोग कर सकते हैं।अचानक घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी
तुला राशि
तुला राशि के लोग व्यवहारिक सोच से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि घर के कुछ काम लंबे समय से लंबित थे तो आज उन्हें पूरा करने के लिए आपको समय मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानी आज खत्म होगी। संतान को भविष्य में आगे बढ़ते देख आपको प्रसन्नता होगी।स्त्रियां घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखने में कामयाब रहेंगी। सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति बनाए रखना आपको मान-सम्मान दिलवाएगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग कुछ नई गतिविधियों के प्रति आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आत्मिक खुशी भी प्राप्त होगी। अगर कोई कानूनी अथवा सरकारी कार्य लंबित पड़ा हुआ है तो आज उसका हल मिल सकता है।किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद बढ़ने की आशंका है, परंतु अभी वर्तमान परिस्थितियों के कारण धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। तनाव लेने से परिस्थितियां और अधिक विपरीत महसूस होगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज व्यापार में नई चीजों को शामिल करने से स्थिति पक्ष में नजर आएगी। आप पुरानी देनदारियों से भी मुक्त हो सकते हैं। घर के लिए कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे, लेकिन पहले आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में नई परियोजनाओं पर आपके सुझावों का स्वागत किया जाएगा और आपको उनका नेतृत्व करने के लिए भी कहा जा सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए 6 मई का दिन कार्यक्षेत्र में लंबित कार्य पूरे करने वाला होगा। आपके अधिकारी भी इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। यदि आप किसी कानूनी मामले से गुजर रहे हैं, तो आज स्थिति आपके पक्ष में रहेगी और आप अपनी वाणी से सभी को संतुष्ट कर पाएंगे, लेकिन आज के दिन आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को उधार देने से बचना होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नीला
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वालों को संतान को लेकर चल रही गतिविधियों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। अगर जमीन-जायदाद संबंधी कोई मसला अटका हुआ है, तो आज किसी व्यक्ति विशेष की मदद से समाधान मिलने की उचित संभावना है। आपकी विचारधारा में महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। जरूरी काम सही समय पर निपटाना जरूरी है। अपने कार्यों में उचित व्यवस्था बनाकर रखें। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमानी
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनी खोई हुई वस्तु और धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा | किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। आज आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा अन्यथा भविष्य में मुश्किल हो सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग -गुलाबी