बेहद किस्मतवाले होते है इस मूलांक के लोग, प्रतिष्ठा, वैभव और प्यार की नहीं होती कभी कमीं!
अंक शास्त्र में 7 मूलांक के लोग बहुत सौभाग्यशाली माने जाते हैं। हर कदम पर लक इन मूलांक के लोगों का साथ देता है। कहते हैं कि 7 वाले अच्छी किस्मत के साथ जन्मे होते हैं।

प्रत्येक मूलांक की अपनी एक खासियत होती है। व्यक्तित्व से लेकर करियर तक मूलांक का अपना खास महत्व होता है। लेकिन आज हम आपको उस मूलांक के बारे में बताने वाले हैं, जो लकी माना जाता है। सौभाग्यशाली होना इस मूलांक की खासियत है।

अंक शास्त्र में 7 मूलांक के लोग बहुत सौभाग्यशाली माने जाते हैं। हर कदम पर लक इन मूलांक के लोगों का साथ देता है। कहते हैं कि 7 वाले अच्छी किस्मत के साथ जन्मे होते हैं। 7 मूलांक के लोगों का स्वामी ग्रह केतु होता है।

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोग अपनी बातों को दूसरों के सामने दृढ़ता से कहते हैं। हालांकि, कई बार अपनी इस आदत के चलते इन्हें दूसरों की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है।

मूलांक 7 के लोगों को कभी भी खाली बैठना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। इनकी कल्पनाशक्ति काफी तेज होती हैं। ये स्वतंत्र विचार वाले और निडर होते हैं। साथ ही लोग इस मूलांक के लोगों के आत्मविश्वास को देखकर दंग रह जाते हैं।

मूलांक 7 के लोगों को समाज मेें काफी प्रतिष्ठा मिलती है। हालांकि, ये भी माना जाता है कि इस मूलांक के लोग तुनक मिजाजी होते हैं, इन्हें छोटी-छोटी बातें भी दिल पर लग जाती है। ये अपने बारे में पहले सोचते हैं जिस कारण लोग इन्हें स्वार्थी भी समझ लेते हैं।

मूलांक 7 के लोग किस्मत के धनी होने के चलते लाइफ में दिक्कतों का सामना कम करते हैं। ये लोग अपनी तेज बुद्घि और चतुराई से काफी धन कमाते हैं। इनकी खोजी प्रवृत्ति इन्हें सफलता दिलाती है।

मूलांक 7 के लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग प्रेम तो बहुत करते हैं लेकिन उसका दिखावा नहीं कर पाते। मूलांक 7 वाले कवि, लेखक, अच्छे पत्रकार व दार्शनिक के रूप में अधिक सफल होते हैं।
ध्यान दें: ये जानकारी मीडिया वेबसाइट और लोगों से बातचीत के आधार पर लिखी गई है।