घर की हरियाली आपको नुकसान पहुंचा रही है? वास्तु के अनुसार जानें किस दिशा में पौधा लगाना है वरदान!
Plants for Vastu Tips: पौधे घर में हरियाली लाते हैं, लेकिन गलत दिशा में लगाने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। जानें वास्तु अनुसार किस दिशा में कौन से पौधे और रंग के गमले शुभ माने जाते हैं।

घर में पौधे लगाना आज सिर्फ डेकोरेशन नहीं, बल्कि मानसिक शांति, स्वास्थ्य और ऊर्जा के संतुलन से भी जुड़ चुका है। लेकिन पौधे लगाने की दिशा यदि गलत हो, तो इसका उल्टा प्रभाव भी पड़ सकता है। यह कहना है इंदौर निवासी ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ हिमाचल सिंह का।
सही दिशा में लगाएं पौधे, तभी मिलेगा फायदा
उत्तर दिशा: जल तत्व की दिशा है, पौधे यहां जीवनदायिनी ऊर्जा बढ़ाते हैं।
पूर्व दिशा: सूर्य की पहली किरण मिलने के कारण यहां पौधों का होना बेहद शुभ है।
दक्षिण दिशा: अग्नि तत्व से जुड़ी है, पौधे यहां ऊर्जा का संचार करते हैं।
इन दिशाओं में न लगाएं पौधे
दक्षिण-पश्चिम (South-West)
पश्चिम (West)
उत्तर-पश्चिम (North-West)
इन दिशाओं में पौधे रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर की ओर निकल सकती है। साथ ही इससे सेहत, रिश्तों और करियर में बाधा भी आ सकती है।
रंगों का रखें विशेष ध्यान
उत्तर दिशा: नीले या सफेद रंग के गमले
पूर्व दिशा: हल्के हरे या सफेद
दक्षिण दिशा: लाल या नारंगी
मजबूरी में अगर अशुभ दिशा में पौधे रखने हों तो, पीले रंग की चटाई पर सफेद पौधा रखें।
मनी प्लांट रखें सोच-समझकर
मनी प्लांट को अक्सर उत्तर दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है, लेकिन अगर उस दिशा में बहुत ज्यादा विस्तार है तो यह ऊर्जा का असंतुलन ला सकता है। ऐसे में संतुलन और सीमितता ज़रूरी है।