Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

OTT शो में अश्लीलता की सारी हदें पार, Ajaz khan के शो पर मचा बवाल, FIR दर्ज!

एजाज खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उल्लू एप पर उनके शो 'हाउस अरेस्ट' में अश्लील कंटेंट दिखाने के आरोप में FIR दर्ज हुई है। जानिए पूरा मामला क्या है और किन धाराओं में केस दर्ज हुआ।

OTT शो में अश्लीलता की सारी हदें पार, Ajaz khan के शो पर मचा बवाल, FIR दर्ज!

Ajaz Khan Show Controversy: एक्टर एजाज खान अक्सर किसी ना किसी वजह से विवादों में बने रहते हैं। एक बार फिर वह कंट्रोवर्सी में आ गए हैं। हालांकि इस बार विवाद की जड़ वो नहीं बल्कि उनसे से जुड़ा एक OTT प्लेटफॉर्म पर चल रहा शो है। जहां पर अश्लील कंटेंट के साथ वल्गर चीजों को बढ़ावा दिया जा रहा था। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई वीडियो वायरल हुए। जिसके बाद अब एजाज खान पर FIR हो गई। ऐसे में जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

विवादों में क्यों आए एजाज खान ?

दरअसल, एजाज खान इन दिनों उल्लू एप पर हाउस अरेस्ट शो (House Arrest Ajaz Khan Show) का चलाते थे। आरोप है, ये शो कंटेंट के नाम पर अश्लीलता परोस रहा है। जहां शो में कंटेस्टेंट लड़कियों के सरेआम कपड़े उतरवाएं जाते हैं, साथ ही उन्हें सेक्स पोजिशन बताने के लिए कहा जाता है। बस इसी पर विवाद छिड़ा हुआ है। पुलिस थाने में बजरंग जल के कार्यकर्ताओं ने शिकायत दी थी। जिसके पुलिस ने एजाज खान पर BNS की धारा 296, आईटी एक्ट, और महिलाओं के अश्लील चित्रण निषेध अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें, इन धारों पर एक्टर को तीन साल से ज्यादा की सजा हो सकती है। 

पहले भी फंस चुके हैं एजाज खान

बता दें, ये कोई पहली बार नहीं है जब एजाज खान को लेकर कंट्रोवर्सी हो रही हो। इससे पहले भी वह कई बार फैंस के निशाने पर आ चुके हैं। साल 2020 में एक्टर में धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए फेसबुक लाइव पर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। 

इससे इतर 2021 में एजाज खान का नाम ड्रग्स केस में भी आया था। जहां पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया था। इस घटना से वह कई महीनों तक कानूनी जाल में फंसे रहे थे। 

2020 में भी एजाज खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप था, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वह कोविड, सरकार और कई पत्रकारों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आए थे।