Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

IAS से Cannes तक: अभिषेक सिंह ने रेड कार्पेट पर ऐसा जलवा बिखेरा कि फ्रांस में गूंजा 'भारत का सितारा'!

Cannes 2025: पूर्व IAS अभिषेक सिंह ने Cannes 2025 में रेड कार्पेट पर रचा इतिहास, अपनी डेब्यू फिल्म की इंटरनेशनल स्क्रीनिंग के साथ बने भारत के पहले अफसर-से-एक्टर।

IAS से Cannes तक: अभिषेक सिंह ने रेड कार्पेट पर ऐसा जलवा बिखेरा कि फ्रांस में गूंजा 'भारत का सितारा'!
पूर्व IAS अभिषेक सिंह ने Cannes 2025 में रेड कार्पेट पर रचा इतिहास

कभी यूपी के अफसरशाही में जाने-पहचाने नाम रहे IAS अभिषेक सिंह अब भारत के ग्लैमर और इंटरनेशनल सिनेमा के चेहरे बन गए हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर उन्होंने सिर्फ एंट्री नहीं ली — बल्कि इतिहास रच दिया! अपने डेब्यू प्रोजेक्ट के साथ इस प्रतिष्ठित मंच तक पहुंचने वाले वह देश के पहले पूर्व IAS अधिकारी बन चुके हैं।

रेड कार्पेट पर ब्लैक टक्स में दिखे सुपरस्टार स्टाइल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके रेड कार्पेट लुक में अभिषेक सिंह ब्लैक वेलवेट टक्सीडो में दिखे, जिस पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी और चौड़े नॉच्ड लैपल्स ने चार चांद लगा दिए। ब्लैक शर्ट और वाइड लेग पैंट्स का यह संयोजन ग्लैमर और गरिमा का संतुलन था।

डायरेक्ट एक्शन डे: एक पूर्व IAS की पहली फिल्म ने क्यों खींचा सबका ध्यान
कान्स में अभिषेक सिंह की डेब्यू फिल्म “1946: डायरेक्ट एक्शन डे – द इरेज़्ड हिस्ट्री ऑफ बंगाल” की स्क्रीनिंग हुई। भारत के बंटवारे से पहले की एक जटिल ऐतिहासिक घटना पर बनी यह फिल्म न सिर्फ एक डरावनी हकीकत को सामने लाती है, बल्कि भारतीय इतिहास के एक भूले हुए पन्ने को इंटरनेशनल मंच पर रखती है।

दर्शकों ने तालियों और स्टैंडिंग ओवेशन के साथ फिल्म का स्वागत किया।

IAS से Cannes तक: अभिषेक सिंह का जबरदस्त ट्रांज़िशन
2011 बैच के IAS अफसर, पहले ही प्रयास में UPSC क्लियर किया

94वीं रैंक, प्रशासनिक सेवाओं में प्रतिष्ठित कार्यकाल

अक्टूबर 2023 में इस्तीफा, फरवरी 2024 को केंद्र से स्वीकृति

नेटफ्लिक्स की Delhi Crime 2 में नज़र आ चुके

बी प्राक, जुबिन नौटियाल, हार्डी संधू जैसे कलाकारों के साथ म्यूज़िक वीडियो

मनीष मल्होत्रा व लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक कर चुके

अभिषेक सिंह: प्रशासनिक विरासत से ग्लैमर की दुनिया तक
अभिषेक सिंह का जन्म जौनपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनके पिता कृपाशंकर सिंह, रिटायर्ड IPS अधिकारी हैं। पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी एक प्रसिद्ध IAS अधिकारी हैं। नौकरी के दौरान विवादों में रहे, लेकिन ग्लैमर वर्ल्ड में उनका नाम क्लास और कंटेंट का पर्याय बन गया है।