Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

स्पेस से लौटे शुभांशु शुक्ला, चेहरे पर दिखी गर्व की मुस्कान

अब 10 दिन तक रहेंगे आइसोलेशन में

स्पेस से लौटे शुभांशु शुक्ला, चेहरे पर दिखी गर्व की मुस्कान

पृथ्वी पर लौटते ही अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के चेहरे पर गर्व और संतोष की मुस्कान दिखी। एक्सिओम-4 (Axiom-4) मिशन में शामिल रहे शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से लौटे।
ड्रैगन यान के जरिए सभी अंतरिक्ष यात्री कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में सुरक्षित उतर गए। शुभांशु शुक्ला ने 15 जुलाई दोपहर 3:00 बजे कैलिफोर्निया तट पर लैंड कर लिया है. 18 दिन की ISS यात्रा के बाद ड्रैगन कैप्सूल 27000 किमी/घंटा की रफ्तार से वायुमंडल में प्रवेश कर गया। इस दौरान तापमान 1600°C के आसपास रहा। ड्रैगन कैप्सूल पैराशूट से समुद्र में उतरा। भारत के अंतरिक्ष इतिहास में शुभांशु शुक्ला का नाम अब राकेश शर्मा के बाद दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री के रूप में दर्ज हो गया है।

18 दिन का सफल स्पेस मिशन
शुभांशु शुक्ला ने 18 दिन अंतरिक्ष में बिताए। वे मिशन पायलट के तौर पर इस मिशन का हिस्सा थे। ड्रैगन यान से निकलते समय शुभांशु के चेहरे पर गर्व और उत्साह साफ नजर आया। 18 दिन बाद उन्होंने पहली बार गुरुत्वाकर्षण का अनुभव किया।

अब 10 दिन का आइसोलेशन
अंतरिक्ष से लौटने के बाद सभी चारों अंतरिक्ष यात्री अब 10 दिन तक आइसोलेशन में रहेंगे। इसके बाद वे सामान्य जीवन में लौट पाएंगे।

शुभांशु शुक्ला ने क्या कहा?
विदाई समारोह में शुभांशु ने कहा,
"जल्द ही धरती पर मुलाकात करते हैं।"

"आज का भारत निडर और गर्व से भरा है"
शुभांशु ने स्पेस से भारत को देखकर कहा—"आज का भारत महत्‍वाकांक्षी दिखता है। आज का भारत निडर है। आज का भारत आत्मविश्वास से भरा है। और आज का भारत अब भी 'सारे जहां से अच्छा' दिखता है।"

1984 के बाद भारत की बड़ी अंतरिक्ष वापसी
1984 में राकेश शर्मा के बाद भारत ने पहली बार इतने बड़े स्तर पर अंतरिक्ष में वापसी की है। एक्सिओम-4 मिशन के जरिए भारत, पोलैंड और हंगरी ने मिलकर ये ऐतिहासिक कदम उठाया।

देश को मिला एक नया अंतरिक्ष नायक
शुभांशु शुक्ला की वापसी पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं और बधाइयों की बाढ़ आ गई है।