Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

मौसम का महातूफान! बंगाल की खाड़ी से उठी नई आफत, 36 घंटे में बदलेगा भारत का मौसम – IMD का अलर्ट जारी

IMD Weather Alert 2025: IMD ने 36 घंटों में बंगाल की खाड़ी में मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी है। 29 मई से उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। जानिए कहां होगी भारी बारिश और कहां अलर्ट जारी।

मौसम का महातूफान! बंगाल की खाड़ी से उठी नई आफत, 36 घंटे में बदलेगा भारत का मौसम – IMD का अलर्ट जारी
बंगाल की खाड़ी में मौसम बिगड़ने की चेतावनी

केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र से अगले 36–48 घंटों में मौसम और अधिक बिगड़ सकता है।

IMD की चेतावनी – 29 मई से उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ
IMD के अनुसार, 29 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिससे तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसका असर पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और यूपी तक देखने को मिल सकता है।

 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
केरल, तटीय कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश

27 मई से 2 जून के बीच केरल और माहे में अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान

40-50 किमी/घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं

आंधी और बिजली गिरने की आशंका

 बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से हो सकती है तेज बारिश
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर ज़ोन बन गया है, जो अगले 48 घंटों में तेज़ गति से उत्तर की ओर बढ़ेगा। इससे ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों पर असर पड़ सकता है।

मानसून बढ़ा रहा रफ्तार, इस बार सामान्य से अधिक बारिश संभव
IMD ने इस बार सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जो खेती और जल संकट की दृष्टि से सकारात्मक है लेकिन शहरी इलाकों के लिए फ्लड अलर्ट की आशंका भी साथ लाता है।