Jaipur News: 10 दिन की नौकरी और बड़ा खेल! कांग्रेस नेता के घर से गायब नकदी और सामान
कांग्रेस नेता संदीप चौधरी के घर नेपाली नौकर दंपत्ति ने साजिश रचकर चोरी को अंजाम दिया। नींद की गोली खिलाकर सास-बहू को बेहोश कर लाखों की चोरी कर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

जयपुर। राजधानी जयपुर में अब आम जनता क्या नेता ही सुरक्षित नहीं है। जहां कांग्रेस नेता के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है, घटना को अंजाम किसी अंजाने शख्स ने नहीं बल्कि नेता के घर काम करने वाले नेपाली दंपत्ति ने दिया था। दोनों चोरी कर मौके से फरार हो गए। आरोपित शहर छोड़कर ना जाए इसलिए कई जगहों पर नाकाबंदी भी की गई है।
जयपुर के वैशाली नगर इलाके में कांग्रेस नेता संदीप चौधरी के घर से बुधवार सुबह कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है.
— Avdhesh Pareek (@Zinda_Avdhesh) May 14, 2025
पुलिस का कहना है कि मुख्य संदिग्धों में एक नेपाली दंपति शामिल है जिन्हें खाना बनाने के लिए 10 दिन पहले ही काम पर रखा गया था.
घटना… pic.twitter.com/8oVGoy9QtV
आखिर क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कांग्रेस नेता संदीप चौधरी से जुड़ा है। जहां नौकर दंपत्ति ने वैशाली नगर स्थित उनके घर पर हाथ साफ कर दिया। घर पर काम करने से वह हर चीज से वाकिफ थे। दोनों ने चाय में नशे की दवाई मिलाकर सभी को बेहोश कर दिया और चोरी कर फरार हो गए। नींद की गोलियों के ओवरडोज के कांग्रेस नेता की पत्नी और मां की हालत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी दपत्ति के साथ दो अन्य लोग भी थे। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
10 दिन से कर रहे थे नौकरी
परिजनों ने बताया घर में पति-पत्नी काम रह थे। दोनों ने दस पहले ही घर पर काम करना शुरू किया था। जो खाना बनाने के साथ बर्तन-पोछा का काम करते थे। 14 तारीख को घर पर मां और पत्नी के अलावा कोई नहीं था। ऐसे में दपति ने चोरी का प्लान बनाया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब दोनों बेहोश गईं तो दो अन्य दो साथियों को बुलाकर चोरी कर मौके से फरार हो गए। स्लीपिंग पिल्स के ओवरडोज से सास-बहू की तबियत बिगड़ गआ। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।