Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Jaipur: अवैध पान ठेलों पर होगा एक्शन, नगर निगम की बैठक में लिये गए अहम फैसले

जयपुर ग्रेटर लाइसेंस समिति की बैठक में डेयरी बूथ खोलने, अवैध पान बूथ हटाने और ग्रीन कियोस्क लगाने जैसे अहम निर्णय लिए गए। जवाहर सर्किल व सिटी पार्क के बाहर ऑर्गेनिक जूस कियोस्क की भी मंजूरी दी गई।

Jaipur: अवैध पान ठेलों पर होगा एक्शन, नगर निगम की बैठक में लिये गए अहम फैसले

जयपुर। गुरुवार को लाइसेंस समिति की बैठक राजधानी जयपुर के ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय में आयोजित हुई। जहां कई अहम फैसले लिये गए। ज्यादा जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र सैनी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से जयपुर ग्रेटर क्षेत्र में डेयरी बूथ खोले जाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। संबंधित जोनों के राजस्व अधिकारियों को प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिये हैं। साथ ही डेयरी बूथ में गड़बड़ी के पिछले मामलों को 15 दिन के अंदर सुलझाने का निर्देश है। 

अवैध पान बूथ पर होगा एक्शन

बैठक में अवैध बूथ भी प्रमुख मुद्दा रहा। रमेश चंद्र सैनी ने आगे बताया कि जयपुर ग्रेटर में मात्र 269 बूथ की वैध रूप से चल रहे हैं। हालांकि बड़ी संख्या में पान बूथ और थेले वाले अवैध तरीके से दुकान लगाए हैं। जिसकी शिकायत लगातार आ रही है। नगर निगम जल्द ही बड़े स्तर पर अभियान चलाकर अवैध बूथों को हटाएगा। इससे इतर पिछली बैठक में समिति के सदस्य कविराज सेठी ने ऑर्गेनिक जूस बेचने वले ग्रीन कियोस्क की मांग की थी। जिस पर विचार करते हुए तय किया गया, शहर के जवाहर सर्किल और सिटी पार्ट के बाहर दो जगहों पर कियोस्क लगाए जाएंगे। 

अन्य मुद्दों पर भी हुई विस्तार से चर्चा

बैठक में डेयरी बूथ, अवैध पान बूथ के अलावा मैरिज गार्डन, होटल-रेस्टोरेंट ट्रेड लाइसेंस, पार्किंग स्थल और रामलीला मैदान विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समिति सदस्य राधेश्याम बोहरा, कविराज सेठी, गुरु कैलाश नारायण शर्मा, राजेन्द्र खरबास, समिति सचिव और राजस्व अधिकारी गीता करनानी, स्वास्थ्य अधिकारी रश्मि कांकरिया और सभी जोनों के राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।