Jaipur: कैदियों का ‘अस्पताल से होटल’ टूर! पुलिस और जेल प्रशासन कटघरे में, जानें पूरा मामला
जयपुर सेंट्रल जेल से सामने आई चौंकाने वाली घटना में कैदी इलाज के बहाने होटल में गर्लफ्रेंड और पत्नी से मिलने पहुंचे। पुलिसकर्मियों और अस्पताल स्टाफ की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा हुआ। जानिए पूरी कहानी।

जयपुर। राजधानी स्थित जयपुर सेंट्रल जेल से हौरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां इलाज के नाम पर जेल से बाहर गए कैदी मौज-मस्ती करते दिखाई दिये। मामला खुलने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस ने चारों अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज कर शुरू कर दी है। बताया जा रहा है, इस घटना के पीछे कई पुलिसकर्मियों और अस्पताल के स्टाफ का भी हाथ है। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
GF-पत्नी से मिलने अपराधी जाते होटल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो SMS पुलिस अधिकारी ने खुद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है, अक्सर जेल में बंद कैदियों को इलाज के नाम पर अस्पताल ले जाया जाता है। जहां उन्हें कथित तौर पर नियमों के खिलाफ जाकर सुविधाएं दी जा रही है। वह होटल जाकर मौज-मस्ती करते हैं। वहीं, अभी तक की जांच में सामने आया है। कैदी अक्सर बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल जाते थे और किसी स्टाफ की मिलीभगत से वह होटल पहुंच जाते और अपनी पत्नी या फिर गर्लफ्रेंड से मुलाकात करते। इतना ही नहीं, सांठगांठ के दम पर कैदी हॉस्पिटिल विजिट की पर्ची भी बनवा लेते थे।
पुलिस की कार्यशैली की खड़े हुए सवाल
कैदियों के अस्पताल नहीं होटल जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। ऐसा काम बिना किसी पुलिसकर्मी की मदद बिना संभव नहीं है। वहीं जेल प्रशासन पर भी तमाम तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। आखिर कैसे नियमों को तार करते हुए कैदी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। खैर, जांच के आदेश दे दिये गए हैं।