गजब ! लड़का नहीं लड़की मांग रही थी दहेज, कोर्ट पहुंचा मामला और फिर जो हुआ..
जयपुर में एक मर्चेंट नेवी अफसर ने अपनी पत्नी और ससुरालवालों पर बेटे से मिलने के बदले 5 करोड़ की डिमांड और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर दहेज का केस दर्ज हुआ है, जो शहर का पहला ऐसा मामला बताया जा रहा है।

जयपुर। कलयुग में रिश्तों की परिभाषा बदल गई है। एक जमाना था जहां लोग अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए मीलों दूर चले आते थे लेकिन अब तो एक पिता को अपने बेटे से मिलने देने क लिए पांच करोड़ रुपए की डिमांड रखी गई है। साथ ही कहा गया है, अगर वह ऐसा नहीं करता तो बेटे से मिलने का ख्वाब भूल जाए। कई बार कोशिश के बाद भी जब पिता नहीं मिल पाया तो उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। जहां कोर्ट के आदेश पर उसकी पत्नी और परिवार पर मुकदमा दर्ज करन का आदेश दिया है।
बेटे से मिलने पर पत्नी ने लगाई पाबंदी
जानकारी के अनुसार पूरा मामला जयपुर शहर का है। जहां मर्चेंट नेवी में कार्यकर्त एक युवक ने अपनी ही पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है, पीड़ित की पत्नी भी एयरफोर्स में हैं। दोनों की शादी 2022 में हुई थी। युवक पहले से तलाकशुदा था, जबकि महिला विधवा थी और उसका एक बेटा भी था। शादी के कुछ महीनों बाद ही महिला का व्यहवार बदल गया और वह पैसों की डिमांड करने लगी। हद तो तब हो गई जब उसके परिवार वाले भी युवक को ब्लैकमेल करने लगे। वह अपनी बेटी क लिए पांच करोड़ रुपए क साथ BMW कार की डिमांड करने लगे। जब युवक सितंबर में घर आया तो उसके सास-ससुर ने धमकी दी कि अगर वह डिमांड पूरी नहीं करता है तो बेटी तलाक ले लेगी।
अब बेटे से मिलने नहीं दे रही पत्नी
पीड़ित ने बताया वह 2023 में बेटे का पिता था। हालांकि सास-ससुर की डिमांड पूरी ना करने पर उसके घर वाले बेटे को लेकर धमकी देने लगने। 19 मार्च 2025 को जब वह अपने बेटे से मिलना पहुंचा तो पत्नी के घरवालों ने बेटे से मिलने नहीं दिया। आखिर में पीड़ित ने थक हारकर पुलिस और कानून का सहारा लिया है। ये शहर का पहला ऐसा मामला है,जहां अदालत ने लड़की पक्ष पर दहेज मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।