Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

कोटा की बेटी विश्व मंच पर दे रही तमाम सुंदरियों को टक्कर, Miss World 2025 का देसी अवतार हुआ वायरल

कोटा की बेटी विश्व मंच पर दे रही तमाम सुंदरियों को टक्कर, Miss World 2025 का देसी अवतार हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर भारत की बेटी विश्व मंच पर देश को रिप्रेजेंट कर रही है। ये कोई छोटा मंच नहीं, बल्कि मिस वर्ल्ड का स्टेज है। फोटो में दिख रही ये खूबसूरत लड़की देश को प्रतिनिधित्व कर रही है। अब ये कौन है, कहां से है? इसको लेकर नेटिजंस के जहन में सवाल हैं। 

कौन है विश्व मंच पर भारत को रिप्रेंजेंट करने वाली ये खूबसूरत लड़की

सबसे पहले ये जान लीजिए कि मिस वर्ल्ड 2025 का महाकुंभ शुरू हो चुका है। जहां पर इस भारत की मेजबानी राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता कर रही हैं। 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 का आगाज 10 मई को हैदराबाद में हो चुका है। इसमें कोटा की नंदिनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आईं। जहां उन्होंने पहले ही दिन कॉस्ट्यूम राउंड में अपनी छाप छोड़कर सबका दिल जीत लिया। नंदिनी इस प्रतियोगिता में 110 देशों की सुंदरियों को कड़ी टक्कर देने वाली हैं। मिस वर्ल्ड 2025 के मंच पर खुद को पेश करने के बाद नंदिनी ने इस इवेंट की तस्वीरों को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि आज रात, मुझे सच में समझ में आया कि ‘भारत की बेटी' होने का क्या मतलब है। इस रात को कभी न भूलने वाली बनाने के लिए मिस वर्ल्ड का बहुत-बहुत आभार। 

भारतीय कॉस्च्यूम पहनकर बटोसी सुर्खियां

नंदिनी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज जीत चुकी है। वो नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड के लिए भारत की स्वर्णिम संस्कृति की कहानी बयां करती खूबसूरत पोशाक पहनकर आईं। जैसे ही सुंदरी हाथ में भारतीय ध्वज लेकर मंच पर आईं, हर कोई उन्हें देखता रह गया। उनके लुक को खास बनाने के लिए हर एक तत्व का खास ख्याल रखा गया था, जो भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को दर्शाता था।

राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं नंदिनी

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट कर रहीं नंदिनी राजस्थान के शहर कोटा की रहने वाली हैं। कोटा कैथून के भांडाहेड़ा की रहने वाली नंदिनी ने कोटा के ही सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए मुंबई चली गईं, जहां उन्होंने लाला लाजपत राय कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने प्रोफेशनल करियर के लिए बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। स्कूल से लेकर कॉलेज तक वे कई प्रतियोगिताओं और इवेंट्स का हिस्सा रहीं।