जोधपुर की लड़की से सगाई, फिर 'दुष्कर्म' के बाद धमकी, अब हुई गिरफ्तारी, जानिए 'क्रिकेटर के क्राइम' का पूरा मामला
आईपीएल 2025 के दौरान मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी रहे शिवालिक शर्मा का नाम प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल कारणों के चलते सुर्खियों में रहा है। सोमवार को शिवालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्हें अरेस्ट करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंजियंस का हिस्सा रहे क्रिकेटर शिवालिक शर्मा पर उनकी मंगेतर द्वारा दुष्कर्म का मामला काफी सुर्खियों में रहा है। पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट कराई थी, अब शिवालिक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सगाई के बाद शादी का वादा करके जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का है। पीड़िता द्वारा ये आरोप लगाए गए थे।
शिवालिक शर्मा का हुई गिरफ्तारी
आईपीएल 2025 के दौरान मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी रहे शिवालिक शर्मा का नाम प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल कारणों के चलते सुर्खियों में रहा है। सोमवार को शिवालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्हें अरेस्ट करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें, शिवालिक के खिलाफ कुछ समय पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें पीडि़ता, जोकि उनकी मंगेतर रही है । उसने इसमें क्रिकेटर पर सगाई और फिर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगया था। एफआईआर के बाद पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान के साथ ही बाकी की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। अब शिवालिक की गिरफ्तारी हो चुकी है।
साल 2023 में हुई थी इस कहानी की शुरुआत
इस पूरे मामले की जांच कर रहे एएसपी आनंद सिंह ने बताया कि कुड़ी भगतसूनी के सेक्टर 2 की एक युवती ने आईपीएल क्रिकेटर शिवालिक शर्मा के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। जिसमें युवती ने बताया था कि वो फरवरी 2023 में गुजरात के वडोदरा घूमने गई थी, तभी उसका संपर्क शिवालिक से हुआ। उस समय दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। जिसके चलते वे फोन पर बातें करने लगे। जिसके चलते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद दोनों के माता-पिता एक दूसरे से मिले। फिर अगस्त 2023 में शिवालिक के माता-पिता जोधपुर आए। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से सगाई हुई।
आईपीएल में खेलने के नाम पर तोड़ी थी सगाई
इस सारे घटनाक्रम के बाद सगाई के बाद शिवालिक वापस जोधपुर आया तो उसने अपनी मंगेतर के साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों राजस्थान में कई जगहों पर गए। लेकिन इसके बाद अगस्त 2024 में शिवालिक ने पीड़िता को वडोदरा अपने घर बुलाया था। जहां पर शिवालिक के माता-पिता ने ये कहकर सगाई तोड़ दी कि शिवालिक पेशे से क्रिकेटर है। उसके लिए और भी अच्छे रिश्ते आ रहे हैं। अब पुलिस मामले को लेकर पूरी तरह से एक्शन मोड में है। इस मामले में गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। साल 2024 में शिवालिक मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे।