Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Rajasthan में फिर बजेगा चुनावी बिगुल! ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब 8 जून को 14 निकायों और 169 पंचायत सीटों पर उपचुनाव"

Rajasthan Byelections 2025: राजस्थान में पंचायत और शहरी निकाय उपचुनाव 8 जून को होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने नई तारीखों का ऐलान किया। 20 मई से नामांकन, 16 जून को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान।

Rajasthan में फिर बजेगा चुनावी बिगुल! ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब 8 जून को 14 निकायों और 169 पंचायत सीटों पर उपचुनाव"
Rajasthan में फिर बजेगा चुनावी बिगुल!

ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक तनाव के कारण स्थगित किए गए राजस्थान के उपचुनाव अब 8 जून 2025 को होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने 14 शहरी स्थानीय निकायों और 169 ग्राम पंचायत क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इन उपचुनावों में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच, उप सरपंच, प्रधान, उप प्रधान, जिला प्रमुख, ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्य जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर मतदान होगा।

चुनाव कार्यक्रम: जानिए कौन से पद के लिए कब वोटिंग
20 मई: पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी

21 मई: शहरी निकाय चुनावों की अधिसूचना

8 जून: मुख्य मतदान दिवस (सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक)

9 जून: उप सरपंच पदों के लिए मतदान

10 जून: प्रधान और जिला प्रमुख के लिए मतदान

11 जून: उप प्रधान चुनाव

16 जून: नगर पालिका अध्यक्ष के लिए मतदान

17 जून: उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान

चुनाव होंगे इन प्रमुख जिलों में
गंगानगर: जिला प्रमुख

सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, झालावाड़, डूंगरपुर, धौलपुर, अलवर: वार्ड चुनाव

बाड़मेर, करौली: प्रधान पद

बांसवाड़ा: उप प्रधान पद

कुल कितनी सीटों पर उपचुनाव?
1 जिला प्रमुख

2 प्रधान, 1 उप प्रधान

7 जिला परिषद सदस्य, 18 पंचायत समिति सदस्य

17 सरपंच, 15 उप सरपंच

कई वार्ड पंच और 12 शहरी वार्ड

1 नगर पालिका अध्यक्ष, 1 उपाध्यक्ष

मतदान की तैयारियां तेज़, सुरक्षा पर भी ज़ोर
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है, और सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदान केंद्रों की लिस्टिंग, स्टाफ डिप्लॉयमेंट और सुरक्षा प्रबंधों पर खास ध्यान दिया जा रहा है।