Rajasthan Weather Update: गर्मी से लोगों का हाल हुआ बेहाल, प्रदेश के ये 9 जिले लू की चपेट में
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। करौली क्षेत्र में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी छक्के छुड़ा रही है। तेज धूप के चलते 10 बजे से ही गर्मी की तेजी शुरू हो जाती है। बीते दिनों में क्षेत्र का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच रहा है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी की चपेट में पूरा प्रदेश है। लेकिन 9 शहरों में लू से लोग का हाल बेहाल है। कई जगहों पर पारा 44 के पार पहुंच गया है, तो आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने जानकारी साझा की है। बढ़ते तापमान की वजह से जनजीवन भी प्रभावित हैं, ऐसे में सभी की नजरें आसमान की है कि कब मानसून आएगा और लोगों को गर्मी के राहत मिलेगी।
राजस्थान के ये 9 शहर लू की चपेट में..
राजस्थान के 9 शहरों के लू की चपेट में होने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। इसमें चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, टोंक, पिलानी (झुंझुनूं), बाड़मेर, दौसा, जैसलमेर भी शामिल हैं, जहां का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। लू की वजह से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। सभी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
22 मई तक मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग का कहना है कि 22 मई तक गर्मी से राहत मिलेगी। बीकानेर में तेज गर्मी पडे़गी। साथ ही साथ मंगलवार को हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और श्रीगंगानगर जिलों के लिए गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उदयपुर, कोटा में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, अलवर शहर में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आसमान से बरसती आग ने सोमवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग जरूरी कामों को भी टालने लगे हैं।
राहत के लिए पानी की छिड़काव
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। करौली क्षेत्र में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी छक्के छुड़ा रही है। तेज धूप के चलते 10 बजे से ही गर्मी की तेजी शुरू हो जाती है। बीते दिनों में क्षेत्र का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच रहा है। तपा देने वाली गर्मी की वजह से लोगों का हाल -बेहाल हो गया है। यहीं नहीं लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं।