Rajasthan weather update: इस बार 4 दिन पहले हो रही मानसून की एंट्री, किसानों के लिए राहतभरी खबर, देखिए रिपोर्ट
इस साल मानसून सामान्य से 4 दिन पहले, यानी 27 मई को केरल पहुंचेगा। इसके लिए मौसम विभाग पहले ही पूर्वानुमान जारी कर चुका है। यह किसानों और जल संसाधनों के प्रबंधन के लिए राहतभरी खबर है।

Rajasthan weather update: पूरे देश में गर्मी से लोग परेशान हैं। सभी की नजरें आसमान की ओर हैं। साथ ही लोग मौसम विभाग की रिपोर्ट पर नजरे बनाए हैं, ताकि मानसून के बारे में जानकारी मिल सके। इसमें किसानों की संख्या सबसे ज्यादा है, जोकि फसल को लेकर परेशान हैं। वहीं, दूसरी ओर राजस्थान में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम और मानसून कहां तक पहुंचा? जानिए पोस्ट में..
जानिए कब दस्तक देगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज, 17 मई 2025 को दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरोस क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के शेष भागों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। यह मानसून की समय से पहले शुरुआत मानी जा रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरोस, दक्षिण व मध्य बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ क्षेत्रों में भी मानसून की प्रगति के लिए मौसम अनुकूल बना रहेगा।
27 मई को केरल पहु्ंचेगा मानसून
इसी के साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस साल मानसून सामान्य से 4 दिन पहले, यानी 27 मई को केरल पहुंचेगा। इसके लिए मौसम विभाग पहले ही पूर्वानुमान जारी कर चुका है। यह किसानों और जल संसाधनों के प्रबंधन के लिए राहतभरी खबर है।
राजस्थान में रहा येलो अलर्ट
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) May 17, 2025
राजस्थान में मौसम ने लगातार करवट बदली है। भीषण गर्मी, आंधी-तूफान के बीच अब फिर से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर द्वारा 17 मई को रात आठ बजे को जारी चेतावनी के अनुसार सवाईमाधोपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन घंटे के भीतर तेज़ मेघगर्जन, बिजली गिरने और 30–40किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाओं के चलने की संभावना है। अब आने वाले दिनों में मानसून की एंट्री के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।