Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

राजस्थान की बेटी जिताएगी भारत को 7वां मिस वर्ल्ड खिताब, कोटा से की पढ़ाई, जानिए उनका सफऱ

भारत को एक बार फिर से मिस वर्ल्ड का खिताब मिल सकता है।72वें मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले में भारत और कोटा की बेटी नंदिनी गुप्ता सैकड़ों सुंदरियों को पीछे कर खिताब के करीब पहुंच चुकी है। हैदराबाद में 31 मई को मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हो रहा है।

राजस्थान की बेटी जिताएगी भारत को 7वां मिस वर्ल्ड खिताब, कोटा से की पढ़ाई, जानिए उनका सफऱ

भारत की सुंदरी ने आखिरी बार साल 2017 में आखिरी मिस वर्ल्ड खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर से नंदिनी गुप्ता भारत को खिताब दिला सकती हैं। देश ने उनसे उम्मीद करनी शुरू कर दी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर भारत को रिप्रेंजेट करने वाली नंदिनी गुप्ता हैं कौन...

साल 2017 के बाद फिर मिल सकता है भारत को ताज

भारत को एक बार फिर से मिस वर्ल्ड का खिताब मिल सकता है।72वें मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले में भारत और कोटा की बेटी नंदिनी गुप्ता सैकड़ों सुंदरियों को पीछे कर खिताब के करीब पहुंच चुकी है। हैदराबाद में 31 मई को मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हो रहा है। अगर वो जीत जाती है, तो ये भारत का सातवां मिस वर्ल्ड खिताब होगा। इससे पहले भारत के खाते में 6 खिताब आ चुके हैं। साल 2017 में आखिरी बार मानुषी छिल्लर ने खिताब जीता था।

कोटा से हैं नंदिनी गुप्ता, कैसा रहा अब तक सफर

खास बात ये है कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेंजेंट कर रही नंदिनी गुप्ता सिर्फ 21 साल की हैं। वो राजस्थान के कोटा शहर के सब्जी मंडी इलाके की रहने वाली है। लेकिन उनका पैतृक गांव कैथून के नजदीक भांडाहेड़ा है। वो इंटरनेशनल मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इससे पहले वो सिर्फ 19 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं। नंदिनी के माता-पिता बताते हैं कि नंदिनी सिर्फ सुंदर ही नहीं है बल्कि वह एक नेक दिल इंसान भी है, संवेदना और सेवा का जज्बा उसमें बचपन से ही देखने को मिलता है। नंदिनी के पिता का नाम सुमित गुप्ता है जो बिजनेस करते हैं। साथ बी मां रेखा गुप्ता एक हाउसवाइफ हैं। उनकी पढ़ाई कोटा में ही हुई है। 

जीत चुकी हैं राजस्थान का टाइटल

जैसा कि हमने आपको बताया कि उनकी पढ़ाई कोटा से हुई है। उन्होंने राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित लाला लाजपत राय कॉलेज ऑफ कॉमर्स और इकोनोमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। नंदिनी का बचपन से ही ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने का सपना था। उन्होंने खुद बताया है कि जब वो 10 साल की थीं तो उनका सपना मिस इंडिया बनने का था। इस सपने को नंदिनी ने साल 2023 में सच कर दिखाया। नंदिनी मिस राजस्थान का टाइटल भी जीत चुकी है। अब पूरा देश उम्मीद कर रहा है कि वो साल 2017 के बाद अब भारत को एक बार फिर से खिताब जिताएंगी।