Rajasthan: "पुलिस के खिलाफ करूंगा मानहानि केस", आखिर क्यों भड़के कांग्रेस नेता ? पढ़ें यहां
उदयपुर में एक फार्महाउस पर पुलिस की छापेमारी में रेव पार्टी का भंडाफोड़, 10 लड़कियां और 18 युवक गिरफ्तार। कांग्रेस नेता सिद्धार्थ गहलोत का नाम भी शामिल, पुलिस का दावा। सिद्धार्थ ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताया और मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।

इन दिनों राजस्थान के उदयपुर जिले में हुई रेव पार्टी खूब सुर्खियां बंटोर रही है। बीते दिनों गोंगुदा पुलिस ने दो फॉर्महाउस में रेड मारकर 10 लड़कियों और 18 युवकों को अरेस्ट किया था। अब इस घटना ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है और घटना में नाम आ गया है, कांग्रेस नेता का। दरअसल, पुलिस ने दर्ज किये मुकदमे में कांग्रेस नेता सिद्धार्थ का नाम भी शामिल किया है। पुलिस का दावा सिद्धार्थ एक फॉर्महाउस में संचालन काम देखते हैं। उन्हें पता था, अब रेव पार्टी में कब और कहां आयोजित की जायेगी।
सिद्धार्थ गहलोत ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाया
मामला बढ़ने पर अब सिद्धार्थ गहलोत ने सफाई दी है। उन्होंने बयान देते हुए कहा, जो पुलिस फॉर्म हाउस में रेड मारने की बात कह रही है। उस वक्त में सिरोही स्थित अपने घर पर था। ऐसे में पुलिस ने अपनी एफआईआर में मेरा नाम क्यों लिखा है। कहा, जब मैं मौके पर था ही नहीं तो किस आधार पर मुझे गिरफ्तार किया गया है। सिद्धार्थ ने ये भी दावा किया, पुलिस अधिकारियों ने अपनी गलती मानी है। हालांकि मैं इस गलती को माफ नहीं करुंगा। मैं पुलिस पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराऊंगा। अब फैसला अदालत करेगी।
'डर्टी पिक्चर' का पुलिस ने किया खुलासा
गौरतलब है, दो दिन पहले राजस्थान पुलिस ने उदयपुर स्थित दो फॉर्म हाउस में रेड मारी थी। मौके से अश्लील कपड़ों में 10 लड़कियां और 8 लड़के गिरफ्तार किये थे। इतना ही नहीं, पार्टी में मौजूद एक शख्स के पास पुलिस ने तीन लाख के डॉलर मिले थे। वहीं, पार्टी में नशीली वस्तुओं का इस्तेमाल भी धड़ल्ले से किया जा रहा था। पुलिस ने बताया, पार्टी में शामिल होने के लिए टिकट प्राइज रखा गया था। फिलहाल पुलिस का कहना है, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। जो कोई भी आरोपी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।