Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

"भजनलाल सरकार दबाव में है", अशोक गहलोत का बड़ा आरोप, बोले- ये लोग दिल्ली-जयपुर में...

राजस्थान की सियासत गरमाई, गहलोत ने भजनलाल शर्मा को बताया कठपुतली CM, कहा—सरकार दिल्ली और RSS से चल रही है। केंद्र पर भी साधा निशाना।

"भजनलाल सरकार दबाव में है", अशोक गहलोत का बड़ा आरोप, बोले- ये लोग दिल्ली-जयपुर में...

जयपुर। प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने निशाना साधा तो अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्थान सरकार को कठपुतली बताते हुए ये तक कह दिया यहां की सरकार दिल्ली से चलती है। सबसे पहले आप ये वीडियो देखिए- 

भजनलाल शर्मा पर गहलोत का तंज 

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, राजस्थान में ये कुछ कर नहीं पा रहे हैं। भजनलाल सरकार दवाब में काम कर रही है। सारे फैसले दिल्ली होते हैं। अगर वहां से नहीं हो पाते तो फैसले जयपुर स्थित RSS हेडक्वार्टर में लिये जाते हैं। उनको तो कुछ पता ही नहीं रहता है। मैंने तो एक बार ये भी सुना है। मुख्यमंत्री खुद पूछ रहे थे, मैंने जो नाम दिये थे। वो आये या नहीं। इन लोगों ने मुख्यमंत्री पद का मजाक बना रखा है। अगर स्थिति ऐसी है तो ये राजस्थान का दुर्भाग्य है। मुख्यमंत्री बहुत भले आदमी हैं। उनको मुख्यमंत्री पद की जो गरिमा है वो देनी चाहिए। ये मैं अपेक्षा करता हूं। इस सरकार में पता नहीं चलता है कौन सीएम का काम कर रहा है। 

केंद्र सरकार पर भी कसा तंज 

गहलोत यही नहीं रुके, उन्होंने एक बार फिर सीजफायर के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा, एक तरफ ट्रंप बार-बार बयान दे रहे हैं। सीजफायर उन्होंने कराया है। इस तरह के बयानों से देशवासियों में गुस्सा है। हमे इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पीएम मोदी ने इस बारे में क्यों कुछ नहीं कहा। अमेरिकी राष्ट्रपति अपना बयान बदल रहे हैं। सरकार को स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत है।