BJP विधायक बालमुकुंद ने तिरंगे से पोंछी नाक? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
जयपुर में बीजेपी की तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक बालमुकुंद आचार्य का तिरंगे से नाक पोंछने का वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे तिरंगे का अपमान बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जयपुर। बीजेपी देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। राजस्थान में भी सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृ्त्व में यात्रा निकाली गई लेकिन इस दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिस पर अब बवाल खड़ा हो गया है। ये वीडियो किसी और का नहीं बल्कि हमेशा विवादित बयानों को देकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य से जुड़ा है। जहां वह तिरंगा से नाक पोंछते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उन्हें गलती का अहसास हो जाता है वह साथ चल रहे साथी से रूमाल मांगते हैं। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ। कई कांग्रेस नेताओं समेत सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी।
यह वही हैं ना जो किसी ना किसी बिरयानी की दुकान पर अक्सर पाए जाते हैं? https://t.co/3N4tMkarui
— Pawan Khera ?? (@Pawankhera) May 15, 2025
पवन खेड़ा ने साधा निशाना
बालमुकुंद आचार्य पर निशाना साधते हुए पवन खेड़ा ने कहा- यह वही हैं ना जो किसी ना किसी बिरयानी की दुकान पर अक्सर पाए जाते हैं?
जयपुर की हवा महल सीट से
— Bhanu Nand (@BhanuNand) May 15, 2025
BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य तिरंगे से नाक पोछ रहे है
पूरा देश इनकी फर्जी देशभक्ति देख रहा है
इनकी इस हरकत के लिए इनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए pic.twitter.com/2JfnRCZHht
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
BhanuNand नाम के यूजर लिखते हैं- जयपुर की हवा महल सीट से BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य तिरंगे से नाक पोछ रहे हैं। पूरा देश इनकी फर्जी देशभक्ति देख रहा है। इनकी इस हरकत के लिए इनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।
तिरंगा यात्रा में भाजपा विधायक महोदय बालमुकुंद आचार्य तिरंगे का ही अपमान कर बैठे। शर्मनाक।
— vikki_throda (@vikki_throda_) May 15, 2025
अहमदाबाद में हुए प्रशिक्षण शिविर में तिरंगे के सम्मान को लेकर भी प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए था। pic.twitter.com/SKaaPn8iwT
@vikki_throda_ ने लिखा- तिरंगा यात्रा में भाजपा विधायक महोदय बालमुकुंद आचार्य तिरंगे का ही अपमान कर बैठे। शर्मनाक। अहमदाबाद में हुए प्रशिक्षण शिविर में तिरंगे के सम्मान को लेकर भी प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए था।
भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने किया तिरंगे का अपमान, मगर मीडिया खामोश क्यों है?
— Pratap Solanki ?? (@imPratapSolanki) May 15, 2025
क्या राष्ट्रभक्ति का चोला ओढ़कर देश के प्रतीकों का अपमान करना अब सामान्य हो गया है?
सोचिए, अगर यही काम किसी विपक्षी ने किया होता तो अब तक न्यूज़ चैनल आग उगल रहे होते!#MediaSilence pic.twitter.com/xJQbMk91l4
@imPratapSolanki ने कहा- भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने किया तिरंगे का अपमान, मगर मीडिया खामोश क्यों है? क्या राष्ट्रभक्ति का चोला ओढ़कर देश के प्रतीकों का अपमान करना अब सामान्य हो गया है? सोचिए, अगर यही काम किसी विपक्षी ने किया होता तो अब तक न्यूज़ चैनल आग उगल रहे होते!